Butterfly friendly plants: अगर आप अपने गार्डन में रंग-बिरंगी तितलियां देखना चाहते हैं, तो गुड़हल, गेंदा, जीनिया और लैवेंडर जैसे फूल लगाएं। जानें तितलियों को आकर्षित करने वाले फूल और उन्हें लगाने के आसान तरीके।
घर में अगर सकारात्मक के साथ खुशहाली चाहिए, तो अपने घर के बगीचे को सुंदर बना दीजिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रंग-बिरंगे तितलियों का आना बेहद शुभ और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर के बगीचे में सुंदर और चटख रंग वाले फूल लगाएंगे, तो तितलियां खिची चली आएंगी। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से फूल हैं, जो तितलियों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
गेंदा (Marigold)

गेंदे का चटकीला रंग और खुशबू तितलियों को आकर्षित करती है। आप सिर्फ नारंगी नहीं बल्कि पीला, लाल आदि गेंदे के फूल बालकनी या बगीचे में लगा सकती हैं। आपका बगीचा हमेशा तितलियों से गुलजार रहेगा। इसके बीज हल्की मिट्टी में डालें और रोज थोड़ा पानी दें।
जिनिया (Zinnia)

लंबे समय तक खिलने वाला फूल जिनिया अपने आकर्षक रंगों के लिए जाना जाता है। इसे बगीचे में सजाने के लिए छाव नहीं बल्कि धूप वाली जगह का चुनाव करें। ऐसा करने से बगीचे में समय समय पर रंगीन फूल आते रहेंगे। जिनिया की खास बात ये हैं कि इन्हें आसानी से बालकनी में गमले में भी लगाया जा सकता है।
सूरजमुखी (Sunflower)

बड़ी पंखुड़ियां और भरपूर रस वाला सूरजमुखी फूल भी तितलियों का पसंदीदा है। इसे आसानी से बालकनी या फिर बगीचे में लगाएं और सालभर बगीचे को गुलजार होते हुए देंखे। बीज गमले या जमीन में धूप वाली जगह पर बोएं और कुछ दिनों बाद सुंदर फूल उग जाएंगे।
गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल के चमकीले फूलों में तितलियां खूब आती हैं और रसपान (nectar) करती हैं। इन्हें धूप वाली जगह में आसानी से लगाया जा सकता है। गुड़हल फूल के बहुत सारे आयुर्वेदिक फायदे भी होते हैं।
लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर की खुशबू तितलियों पसंदीदा है। इसे रेतीली मिट्टी और कम पानी में लगाया जा सकता है। अगर बगीचे में ऐसी मिट्टी है तो चटक रंग वाले लैवेंडर से घर को सजा दें। साथ ही घर की सुंदरता में चार चांद लगा दें।
और पढ़ें: Valentine पर बनें नेचर लवर, गिफ्ट में सनम को दें 5 Red Leaf Indoor Plants
