Champa Plant grow From Cutting: बारिश के मौसम में घर पर चंपा का पौधा लगाने के लिए नर्सरी से पौधा खरीदने की जरूरत नहीं है। जानें कटिंग से चंपा उगाने का आसान तरीका और जरूरी टिप्स।

अगर आप घर में बारिश के मौसम में सुंदर पौधे लगाना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि महंगे बीज या फिर नर्सरी से पौधे खरीद के लाएं। चंपा के पौधे देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और आसानी से बढ़ भी जाते हैं। इसे आप आसानी से गमले या फिर बगीचे में लगा सकते हैं। चंपा के पौधे को लगाने के लिए इसकी कटिंग भी काफी है। जानते हैं कि कैसे आसानी से चांपा के पौधे को कटिंग के माध्यम से उगाया जा सकता है।

चंपा की कटिंग चुनने का आसान तरीका

  • चंपा के पौधे को घर में लगाने के लिए आप किसी भी अन्य स्थान से इसकी कटिंग ले सकते हैं।
  • चंपा की कटिंग हेल्दी और स्ट्रांग होनी चाहिए। ऐसी टहनी लें जो ना तो ज्यादा नरम हो और ना ही सुखी हो।
  • करीब 15 से 25 सेंटीमीटर लंबी कटिंग से आसानी से घर में चंपा उगाया जा सकता है।
  • कटिंग लगाते समय पत्तियां बहुत ज्यादा न लें। अगर हैं तो उन्हें हटा दें।
  • कटिंग काटने के बाद उसे कुछ समय के लिए छायादार स्थान पर रखें। ऐसा करने पर कटे हुए हिस्से में एक हल्की परत बन जाती है और इस मिट्टी पर लगाने पर भी ये खराब नहीं होता।

चंपा लगाने के लिए कैसी मिट्टी चाहिए?

चंपा लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का चुनाव करें जिसमे खाद मिली हो। गमले में सामान्य मिट्टी के साथ रेत और आॉर्गेनिक खाद मिलाएं। ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर किया गया हो वरना कटिंग सड़ जाएगी। कटिंग के निचले हिस्से को मिट्टी में कुछ सेंटीमीटर गहराई तक लगाएं फिर मिट्टी को हल्के से दबा जरूर दें।

और पढ़ें: बारिश में पानी भरने से बंद हो जाए कार या बाइक, तुरंत अपनाएं ये आसान तरीके

तेज धूप से बचाएं चंपा

चंपा की कटिंग लगाने के बाद उसे बहुत ज्यादा केयर की जरूरत पड़ती है, वरना टहनी सड़ सकती है। आपको चंपा की कटिंग में कभी भी जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए और गमले को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर अच्छी रोशनी आए लेकिन इसे तेज और सीधी धूप में रखने से बचें।

कब ट्रांसफर करें चंपा का पौधा

जैसे-जैसे कटिंग की ग्रोथ होगी, आपको नई पत्तियां दिखने लगेंगी। धीरे-धीरे यह इस बात का संकेत देती है कि कटिंग में जड़ पड़नी शुरू हो गई है। जब पौधा बढ़ने लगे, तो आप इसे बड़े गमले या फिर बगीचे में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

और पढ़ें: Natural Liquid Fertilizer: बारिश में पौधों पर मंडराते कीटों का होगा सफाया! घर पर बनाएं