Best Anti Mosquito Plant: क्या आप भी मच्छरों और मक्खियों से परेशान हैं? क्या बिना केमिकल के घर को कीड़ों से दूर रखना चाहते हैं? जानिए कैसे सिट्रोनेला प्लांट की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती है। इसे घर में कहां लगाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं, यहां पढ़ें।

Best Anti Mosquito Plant: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियां घर की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती हैं। ऐसे में लोग ऑलआउट, कॉइल और केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका उपयोग स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। अगर आप नेचुरल तरीके से घर को कीड़ों से बचाना चाहते हैं, तो सिट्रोनेला प्लांट बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी तेज खुशबू मच्छरों और मक्खियों को दूर रखने में मदद करती है। साथ ही यह घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है और ज्यादा देखभाल करने की भी जरूरत नहीं होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मच्छरों को दूर रखने में कैसे मदद करता है सिट्रोनेला प्लांट?

सिट्रोनेला पौधे की पत्तियों में नेचुरल ऑयल पाया जाता है, जिसकी तेज खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती। यही वजह है कि कई मॉस्किटो रिपेलेंट प्रोडक्ट्स में भी सिट्रोनेला ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। बालकनी, खिड़की या दरवाजे के पास इसे लगाने से मच्छरों की संख्या कम हो सकती है।

मक्खियों से भी दिला सकता है राहत!

केवल मच्छर ही नहीं, बल्कि घर में भिनभिनाने वाली मक्खियां भी इसकी खुशबू से दूर रहती हैं। खासकर किचन विंडो या डाइनिंग एरिया के पास यह पौधा लगाने से मक्खियों की परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है। इसकी फ्रेश खुशबू घर के वातावरण को भी बेहतर बनाती है।

इसे भी पढ़ें- Disposable Cup Gardening: डिस्पोजल ग्लास-कप को फेंके नहीं, मानसून गार्डनिंग के लिए लगाएं 5 सीड्स

कम देखभाल में तेजी से बढ़ने वाला पौधा

सिट्रोनेला प्लांट को ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती। इसे हल्की धूप और हफ्ते में दो बार पानी मिलने पर आसानी से उगाया जा सकता है। आप इसे गमले या गार्डन दोनों जगह लगा सकते हैं। गर्म मौसम में यह तेजी से बढ़ता है और लंबे समय तक हरा-भरा रहता है।

घर की हवा को भी रखता है फ्रेश

इस पौधे की खुशबू सिर्फ कीड़ों को दूर नहीं रखती, बल्कि घर के आसपास ताजगी का एहसास भी कराती है। कई लोग इसे नेचुरल एयर फ्रेशनर की तरह यूज करते हैं। बालकनी या इंडोर एरिया में इसे रखने से वातावरण ज्यादा फ्रेश महसूस हो सकता है।

केमिकल फ्री और नेचुरल ऑप्शन

अगर आप घर में बच्चों और पालतू जानवरों के कारण केमिकल रिपेलेंट कम इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सिट्रोनेला पौधा अच्छा नेचुरल ऑप्शन बन सकता है। यह पर्यावरण के लिए भी सेफ माना जाता है और घर की सजावट में भी स्टाइलिश लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- Organic Soil Booster: गर्मियों में फल, सब्जी और अंडे के छिलके से कैसे बनाएं मिट्टी को एक्स्ट्रा उपजाऊ? जानें स्मार्ट तरीका