Self Watering Plants Ideas: घर से 4-5 दिन बाहर जा रहे हैं? जानें पौधों को सूखने से बचाने के 5 आसान जुगाड़, जैसे बोतल ड्रिप, विक सिस्टम और मिनी ग्रीनहाउस। इन स्मार्ट हैक्स से बिना किसी मदद के पौधे रहेंगे हरे-भरे।
जब भी घर से बाहर जाना पड़ता है, तो मन में यही ख्याल आता है कि आखिर पौधों को पानी कैसे देंगे? वैसे तो मार्केट में मशीन भी उपलब्ध हैं, जो आपके पौधों को पानी दे सकती हैं लेकिन बिना खर्च किए गएदेसी जुगाड़ की मददगार साबित होंगे। सिंपल ट्रिक की मदद से आप प्लांट्स को सूखने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे 4 से 5 दिन तक देसी जुगाड़ की मदद से पौधों को पानी दिया जा सकता है।
पौधों को सूखने से बचाएगी धागा ट्रिक
आप पौधों को पानी देने के लिए कपड़े या धागे का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी भरें और उसमें सूती कपड़ा या मोटा धागा डाल दें। अब इस मोटे धागे के दूसरे सिरे को गमले की मिट्टी में रखें। यह पौधे को लगातार नमी देता रहेगा और इससे पौधे सूखेंगे भी नहीं।
ट्रे ट्रिक से पौधों में बनी रहेगी नमी
पौधों को पानी देने का दूसरा सिंपल जुगाड़ है ट्रे ट्रिक। एक बड़ी ट्रे या फिर टब में थोड़ा सा पानी भरें और उसमें गमले रख सकते हैं। ऐसा करने से गमले को नीचे ड्रेनेज होल से पानी मिलता रहेगा और पौधे सूखने से बच जाएंगे।
और पढ़ें: Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली
प्लास्टिक से कवर करें पौधे
अगर आप चार या पांच दिन के लिए बाहर जाते हैं, तो अपने पौधों को प्लास्टिक से कवर कर दें। ऐसा करने से पौधों में नमी बनी रहेगी और यह जल्दी सूखेंगे नहीं। इन्हें आपको अलग से पानी देने की जरूरत नहीं है।
पौधों में करें बर्फ का इस्तेमाल
अगर आप गमले की मिट्टी में चार से पांच टुकड़े बर्फ के रख देते हैं, तो यह धीमे-धीमे पिघलेगा और पौधों नमी देगा। ऐसे में पौधा जिंदा रहेगा और सुखेगा नहीं।
प्लास्टिक बोटल में लगाएं निडिल
अगर आपके घर में निडिल या सिरेंज पड़े हैं, तो इसका इस्तेमाल करके भी आप पौधों को सूखने से बचा सकते हैं। सबसे पहले एक बोतल में पानी भर लें। अब इसमें सिरिंज लगाएं और प्लास्टिक कवर को हटा लें। निडिल से एक एक बूंद कर पानी टपकने लगेगा।
और पढ़ें: 10x10 जगह बनेगी सुकून का ठिकाना, 6 Smart Indoor Planters से बदलें लुक
