DIY PVC Gardening: छोटी बालकनी में PVC पाइप गार्डनिंग करके आसानी से धनिया और पुदीना उगाएं। जानें कम जगह में सुंदर और ऑर्गेनिक किचन गार्डन बनाने का आसान तरीका।
घर में छोटी बालकनी है लेकिन फिर भी उसमें ऑर्गेनिक हरी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो बेकार पड़े पीवीसी पाइप का इस्तेमाल करें। बालकनी में पीवीसी पाइप की मदद से आप खूबसूरत किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। यह एक बजट फ्रेंड तरीका है, जिससे कम रुपये में ताजा धनिया, पुदीना से लगाकर पालक, मेथी तक उगायाकर खाया जा सकते है।आइए जानते हैं कि पीवीसी पाइप का इस्तेमाल छोटी बालकनी में कैसे किया जाए?

करें पीवीसी पाइप की कटिंग
पुराने पड़े PVC पाइप से प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 6 इंच चौड़े पीवीसी पाइप लें। अब इन पाइप में आपको गोल या फिर रेक्टेंगल कट लगाना है, जिस स्थान पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद पाइप के दोनों सिरे को आपस में बंद कर दें और साथ ही नीचे ड्रेनेज होल बनाएं ताकि मिट्टी में पानी पड़ने के बाद आसानी से निकल सके। आप पाइप को बालकनी की दीवार या रेलिंग स्टैंड में रस्सी या धागे की मदद से मजबूती से बांध दें।
पीवीसी पाइप में भरे मिट्टी
अब आपको पाइप में उपजाऊ मिट्टी भरनी है। अगर बेहतरीन ग्रोथ चाहते हैं, तो मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलना बिल्कुल ना भूलें और धनिया और पुदीना के बीज या छोटे कटे हुए हिस्से मिट्टी में लगाएं। शुरुआत में हल्का पानी दें ताकि मिट्टी नम बनी रहे। ध्यान रखें की पाइप में रोजाना 3 से 4 घंटे की धूप जरूर मिले। धनिया लगभग 20 से 25 दिनों में तैयार होने लगती है जबकि पुदीना तेजी से फैलता है और इसका इस्तेमाल आप बार-बार कर सकते हैं। अगर पत्तियां सूख रही हैं, तो उन्हें हटाते रहे और महीने में एक बार पीवीसी पाइप में खाद जरूर डालें। ऐसे पौधे लंबे समय तक हरे-भरे बने रहते हैं।
कम पानी का करें इस्तेमाल
पीवीसी पाइप गार्डनिंग करते समय बेहद कम पानी की जरूरत पड़ती है और आसपास गंदगी भी नहीं होती। तो अगर आपके घर की बालकनी बेहद छोटी है, तो उसमें पीवीसी पाइप की मदद से ही हरे पौधे उगाएं। थोड़ी मेहनत और सही देखभाल से ऑर्गेनिक सब्जियां आप घर पर ही उगा सकते हैं।
