Expensive berries to grow at home: घर पर आसानी से कौन-से बेरी के पौधे उगाए जा सकते हैं? क्या महंगे बेरी के पौधे गमलों में उगाए जा सकते हैं? छोटी जगहों के लिए बेरी का कौन-सा पौधा सबसे अच्छा है?

बेरीज शरीर के लिए बेहद लाभदायक होती हैं। इन्हें मार्केट से खरीद कर खाना महंगा पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में आप कुछ बेरीज के पौधे आसानी से लगा सकते हैं। इन्हें बालकनी, छत या छोटे गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। सही देखभाल और पर्याप्त धूप मिलने पर पौधों से आपको स्वादिष्ट और पौष्टिक फल मिलेंगे। तो आइए जानते हैं ऐसी 4 बेरीज के बारे में, तो आसानी से घर में लग सकती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 कम स्पेस में लगा जाती हैं स्ट्रॉबेरी 

अगर आप बाजार से स्ट्रॉबेरी खरीदने जाएंगे, तो यह आपको काफी महंगी पड़ेगी। अगर थोड़ा सा स्पेस है, तो आप आसानी से घर में गमले या हैंगिंग बास्केट में स्ट्रॉबेरी उगा सकते हैं। पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे की धूप की जरूरत पड़ती है। अच्छी जल निकासी और फर्टाइल मिट्टी में अगर नियमित सिंचाई की जाए, तो स्ट्रॉबेरी आसानी से लगाई जा सकती है। गर्मियों के बजाय इसे सर्दियों के मौसम में इसे लगाएं।

लगाएं शहतूत का पौधा

शहतूत स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों से भरा फल है। ड्वार्फ या ग्राफ्टेड किस्म को बड़े गमले में में लगाया जा सकता है। समय-समय छंटाई करने पर ये पौधा ज्यादा फैलता नहीं है। आप इसे घर की छत पर, बड़े गमले में आसानी से लगा सकते हैं। कुछ वर्षों बाद आपको फल देना यह शुरू कर देगा।

और पढ़ें: गमले में पुदीना को घना और हरा-भरा कैसे बनाएं? 3 आसान तरीके

ब्लूबेरी उगाएं घर में

ब्लूबेरी को सुपर फूड माना जाता है। इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। इसे आप आसानी से कंटेनर में उगा सकते हैं। इसके लिए हल्की अम्लीय यानी कि एसिडिक मिट्टी की जरूरत पड़ती है। नियमित खाद के साथ पर्याप्त धूप मिलने पर यह पौधा स्वस्थ रहता है और अच्छे फल भी देता है।

फलसा लगाना होता है आसान

फलसा भारत में गर्मियों के दौरान काफी पसंद किया जाता है। इसके छोटे बैंगनी रंग के फल स्वादिष्ट होते हैं और शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। फालसा का पौधा बड़े गमले में लगाया जाता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपके घर में छत में पर्याप्त मात्रा में जगह है, तो इसे बड़ी टंकी या पॉट में लगा सकते हैं।

और पढ़ें: सालभर मिलेंगे ताजा आम, गमले या बगीचे में लगाएं ये खास पौधा-जानें 3 आसान तरीके