Garden Hanging Swing Design Ideas: अगर आप कम बजट में घर और गार्डन को रिच लुक देना चाहते हैं, तो ये गार्डन झूला डिजाइन आपके आउटडोर स्पेस को कोजी, स्टाइलिश और इंस्टाग्राम वर्दी बना सकते हैं।

अगर आप अपने गार्डन, बालकनी या छोटे आंगन को रॉयल और कोजी लुक देना चाहते हैं, तो एक सुंदर गार्डन झूला (Garden Swing) पूरे स्पेस की खूबसूरती बदल सकता है। अच्छी बात यह है कि रिच लुक पाने के लिए हमेशा महंगा फर्नीचर खरीदना जरूरी नहीं होता। आजकल मार्केट में कई कम बजट गार्डन स्विंग डिजाइन मिल जाते हैं, जो घर को एस्थेटिक और लग्जरी फील दे सकते हैं। अगर आप भी अपने गॉर्डन कॉर्नर को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये 5 झूला डिजाइन ट्राय कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बोहो मैक्रमे हैंगिंग स्विंग

अगर आपको पिंटरेस्ट जैसा एस्थेटिक लुक पसंद है, तो बोहो मैक्रमे स्विंग शानदार ऑप्शन हो सकता है। सफेद या बेज रस्सी डिजाइन वाला यह झूला छोटे गार्डन, बालकनी या इनडोर कॉर्नर में भी खूबसूरत लगता है। इसमें कुशन लगाकर कोजी रीडिंग कॉर्नर बनाया जा सकता है।

और पढ़ें - Stool Design Furniture: स्टूल कम टेबल फर्नीचर, सिंगल रूम के लिए 6 मिनी टेबल

वुडन बेंच स्विंग

अगर आप क्लासिक और रिच लुक चाहते हैं, तो Wooden Bench Swing बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लकड़ी का झूला गार्डन प्लांट्स के बीच बहुत रॉयल फील देता है। इसे चेन से हैंग करें और फ्लोरल कुशन लगाकर लग्जरी टच दिया जा सकता है।

केन (Cane) एग शेप स्विंग

आजकल एग शेप केन स्विंग काफी ट्रेंड में है। इसका मॉडर्न लुक छोटे गार्डन को भी स्टाइलिश बना सकता है। यह कम जगह में फिट हो जाता है और फोटो के लिए भी एस्थेटिक बैकग्राउंड देता है।

और पढ़ें - Crockery Cheap Market: सस्ते क्रॉकरी मार्केट, 1K में घर भर जाएगी किचन रैक

आयरन फ्रेम मिनी स्विंग डिजाइन

अगर आपका बजट कम है, तो आयरन फ्रेम गार्डन स्विंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह मजबूत भी होता है और कम कीमत में एलिगेंट लुक भी देता है। छोटे लॉन या टैरेस गार्डन के लिए यह प्रैक्टिकल चॉइस हो सकती है।

DIY टायर स्विंग

अगर आप बहुत कम बजट में कुछ यूनिक चाहती हैं, तो पुराने टायर स्विंग को नया लुक देकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे पेंट करें, रस्सी से लटकाएं और रंगीन कुशन लगाएं। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फन कॉर्नर बन सकता है।