Gardening Expert Hacks: गार्डनिंग एक्सपर्ट के बताए आसान हैक्स अपनाकर फूलों और सब्जियों की ग्रोथ बढ़ाएं। जानें सलाद के पत्ते हार्वेस्ट करने, सूखे फूलों की छंटाई, प्याज-लहसुन की देखभाल और गमले के ड्रेनेज सुधारने के स्मार्ट टिप्स।

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन है लेकिन फूल और सब्जियों की ग्रोथ न होने पर परेशान हो जाते हैं, तो आपको गार्डनिंग हैक्स अपनाने की जरूरत है। इंस्टाग्राम हैंडिल में Getmyharvest नाम के अकाउंट में एक्सपर्ट कुछ खास टिप्स के बारे में बताती हैं, जिन्हें अपनाकर आप गार्डनिंग को बेहतरीन ढंग से कर सकते हैं। जानते हैं गार्डनिंग एक्सपर्ट के कुछ खास टिप्स के बारे में। 

सलाद के पत्तों को करें बार-बार हार्वेस्ट

अगर आपने सलाद के पत्ते बागवानी में लगाए हैं, तो उन्हें बार-बार हार्वेस्ट करने के लिए पूरे पत्तों को एक साथ तोड़ने की गलती ना करें। आप बाहर के पत्तों को डंठल से तोड़े और अंदर के करीब दो पत्ते को छोड़ दें। ऐसा करने से कुछ ही समय बाद दोबारा लीव्स जल्दी आ जाएंगी और आप आसानी से पत्तों को इकट्ठा कर पाएंगे।

View post on Instagram

सूखे फूलों की करें तुरंत छटनी

घर में अगर खूब सारे फ्लावर्स के पौधे लगे हैं, तो उनको रोजाना चेक करें। अगर आपको एक या दो से ज्यादा सूखे फूल दिख रहे हैं, तो उन्हें तुरंत काट दें। ऐसा करने से आपका पौधा सुखेगा नहीं और जल्द ही नए-नए फुल उगेंगे।

और पढ़ें: चायपत्ती से लेकर केले के छिलके तक, इन 4 चीजों से बनाएं पौधों के लिए मुफ्त खाद

लहसुन और प्याज की पत्तियां काटे आधी

अगर आपने लहसुन और प्याज उगाया है, तो उसकी पत्तियां 10 से 15 सेंटीमीटर बड़ी होने पर आधी काट दें। ऐसा करने से प्याज और लहसुन काफी आकार में बढ़ जाते हैं। इससे बंपर हार्वेस्ट भी होता है।

प्लास्टिक गमले के ड्रेनेज होल बढ़ाएं

प्लास्टिक के गमले में एक ड्रेनेज होल दिया रहता है। अगर आप पौधों की जड़ों को सड़ने से बचना चाहते हैं, तो इसमें करीब चार से पांच छेद करें। इसके बाद इसमें न्यूजपेपर लगाएं और फिर मिट्टी भरें। ऐसा करने से पानी भी आसानी से निकल जाएगा और पौधे की जड़ें भी नहीं सड़ेगी और पौधा हेल्दी भी रहेगा।

और पढ़ें: फलों से लद जाएगा आंवला का पौधा, लगाते समय बनाएं ये गोल्डन रूल