How to grow grapes in pots: क्या घर पर अंगूर लगा सकते हैं? छोटी बालकनी में अंगूर कैसे उगाएं? अंगूर के पौधे की केयर कैसे करें?

अगर आपको लगता है कि अंगूर (Grapes) सिर्फ बड़े खेत या गार्डन में ही उग सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। थोड़ी सही देखभाल और सही तरीका अपनाकर आप बालकनी में भी अंगूर का पौधा आसानी से उगा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अंगूर की बेल ज्यादा जगह नहीं लेती और सही सपोर्ट मिलने पर ऊपर की तरफ फैलती है। अगर आप होम गार्डनिंग पसंद करती हैं और घर पर ताजे फल उगाने का मन है, तो अंगूर का पौधा शानदार गार्डनिंग ऑप्शन हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंगूर की सही वैरायटी चुनें

बालकनी में अंगूर उगाने के लिए सबसे पहले छोटी जगह में ग्रो होने वाली वैरायटी चुनना जरूरी है। नर्सरी में मिलने वाली टेबल ग्रेप्स या dwarf variety balcony gardening के लिए बेहतर मानी जाती हैं। अच्छी क्वालिटी का हेल्दी प्लांट लेने से ग्रोथ जल्दी हो सकती है।

और पढ़ें - Spice Garden Plants: स्पाइस गार्डन के लिए बेस्ट 6 प्लांट, छोटे अपार्टमेंट में लगाएं

सबसे जरूरी बड़ा गमला चुनें

अंगूर की जड़ें फैलती हैं, इसलिए इसे बड़े और गहरे गमले में लगाना बेहतर हो सकता है। कम से कम 16–20 इंच का पॉट चुनें ताकि रूट्स को अच्छी जगह मिल सके। ड्रेनेज बोव वाला पॉट लें, ताकि पानी जमा न हो।

अंगूर उगाने के लिए सही मिट्टी और धूप जरूरी

अंगूर का पौधा हल्की और अच्छी ड्रैनेज वाली मिट्टी में बेहतर ग्रो कर सकता है। इसके लिए 40% गार्डन मिट्टी, 30% कंपोस्ट और 20% रेत 10% कोकोपीट चुनें। इस तरह का सॉयल मिक्स रूट्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ध्यान रखें अंगूर की बेल को कम से कम 5–6 घंटे की धूप चाहिए होती है। प्लांट को में ऐसी जगह रखें जहां डायरेक्ट सनलाइट आती हो। कम धूप मिलने पर बेल तो बढ़ सकती है, लेकिन फल कम आते हैं।

अंगूर बेल को कैसे सपोर्ट दें और खाद कब डालें?

अंगूर क्लिबिंग प्लांट होता है, इसलिए इसे जाली, तार या बालकनी रेलिंग से सपोर्ट दें। इससे बेल ऊपर की ओर बढ़ती है और बालकली भी काफी सुंदर दिख सकती है। हर 20–25 दिन में ऑर्गेनिक कंपोस्ट या वार्मीकंपोस्ट डाल सकती हैं। 

और पढ़ें - 7 Plants Most Expensive: सुपर एक्सपेंसिव 7 प्लांट, सबसे महंगे की कीमत 25 लाख!

केले के छिलके का स्वीट ग्रेप्स हैक

बहुत कम लोग जानते हैं कि केले के छिलके अंगूर की बेल के लिए शानदार फर्टिलाइजर का काम कर सकते हैं। केले के छिलकों को 2–3 दिन पानी में भिगोकर उसका पानी पौधे में डालें। इसमें मौजूद पोटैशियम फ्लोवरिंग और फ्रूटिंग को सपोर्ट कर सकता है, जिससे अंगूर मीठे और हेल्दी आ सकते हैं।

कम पानी और ज्यादा मिठास ट्रिक

फल आने के समय एक इंट्रेस्टिंग ट्रिक अपनाई जाती है। जब छोटे-छोटे अंगूर दिखने लगें, तब रोज ज्यादा पानी देने की बजाय हल्का कंट्रोल वॉटरिंग करें। इससे कई बार फल ज्यादा वॉटरी होने की बजाय मीठे बन सकते हैं। (पूरी तरह पानी बंद न करें।)

दूध वाला स्प्रे और प्याज के छिलके वाला गार्डनिंग हैक

प्याज के सूखे छिलकों को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह उसका पानी पौधे में डाल सकती हैं। इससे मिट्टी को natural nutrients मिल सकते हैं और कीड़े भी कुछ हद तक दूर रह सकते हैं। अगर बेल की पत्तियों पर सफेद दाग या कंगल दिखने लगे, तो 1 हिस्सा दूध और 4 हिस्सा पानी मिलाकर हल्का स्प्रे कर सकती हैं।