Growing Strawberry at home: घर की छत या बालकनी में स्ट्रॉबेरी प्लांट उगाना चाहते हैं? जानें सही तापमान, मिट्टी मिक्स, धूप, पानी और रनर्स से कई पौधे बनाने के आसान तरीके।

पंद्रह से लेकर लगभग २5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान और रात में थोड़ा ठंडा तापमान स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर आप घर पर स्ट्रॉबेरी का पौधा लगाना चाहते हैं तो ये मौसम सबसे परफेक्ट है। आप घर की छत में आसनी से ग्रो बैग में स्ट्रॉबेरी का पौधा लगा सकते हैं। पौधा लगाने के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। मात्र 50 रु में आपको स्ट्रॉबेरी का पौधा मिल जाएगा जिसे आप आसानी से ग्रो बैग में उगा सकते हैं। जानिए कैसे एक पौधे से छत में कई स्ट्रॉबेरी उगाई जा सकती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रनर्स प्लांट से बन जाएंगे कई प्लांट

प्लांट सितंबर से नवंबर के महीने में आप लगना शुरू कर सकते हैं क्योंकि यह समय परफेक्ट माना जाता है। प्लांट लगाने के लिए आप नर्सरी से स्ट्रॉबेरी का ₹50 से ₹60 तक में मिलने वाले छोटा प्लांट खरीद सकते हैं। इसके बाद ग्रो बैग में मिट्टी भरकर इस प्लांट को लगाएं। एक प्लांट लगाने के बाद इसमें रनर्स निकलते हैं। जिससे कि करीब 15 20 प्लांट और भी तैयार हो जाते हैं। यानी कि कम पैसे में अधिक प्लांट और अधिक फल आपको मिलेंगे।

स्ट्रॉबेरी के लिए मिट्टी का मिक्सचर कैसे तैयार करें?

60% गार्डन की मिट्टी में करीब 20% कोकपिट और 20% कंपोस्ट मिक्स कर आप स्ट्रॉबेरी के लिए आदर्श मिट्टी बना सकते हैं। आपको आसानी से नर्सरी में कोकपिट के साथ कंपोस्ट मिल जाएगी। 

मीठे और बड़े फलों के लिए आपको मिट्टी में 40% मिट्टी 25% कोकोपीट, 20% वर्मी-कम्पोस्ट, 10% गाय का गोबर, 5% नीम केक का इस्तेमाल कर मिट्टी तैयार करें। भारी मिट्टी या काली चिपचिपी मिट्टी स्ट्रॉबेरी के लिए सही नहीं मानी जाती है। आपको डायमीटर: 8–10 इंच का ग्रो बैग लेना चाहिए जिसकी गहराई: 8–12 इंच हो। 

और पढ़ें: महंगी खादों को कहें टाटा-बाय, घर पर ऐसे बनाएं जादुई फर्टिलाइजर, हर पौधा देगा दोगुना फल-फूल

कितनी धूप चाहिए स्ट्रॉबेरी को?

स्ट्रॉबेरी को दिन में 5–6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। ठंडियों के मौसम में बालकनी में आने वाली धूप ही पर्याप्त है। अगर आप दिसंबर में स्ट्राबेरी का पौधा लगा रहे हैं तो मार्च या अप्रैल में बहुत तेज गर्मी (35°C से ऊपर) में स्ट्रॉबेरी को आधी छाया (50% shade net) में रखना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें: Hydroponic Gardening: अब बिना मिट्टी की खेती, घर में शुरू करें हाइड्रोपोनिक गार्डन