French Beans Gardening Tips: कई इंडियन और फ्यूजन डिशेज में फ्रेंच बींस का इस्तेमाल जरूर किया जाता है, लेकिन ये फ्रेंच बींस 200 रुपए किलो में आती है। ऐसे में आप आसानी से घर पर कैसे इसे उगा सकते हैं आइए जानते हैं...

How To Grow French Beans In A Pot: आजकल ज्यादातर लोग किचन गार्डनिंग करते हैं और घर में ही ऑर्गेनिक सब्जी और फल उगाते हैं। ऐसे में अगर आप घर में फ्रेंच बींस के पौधे को लगाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से गमले में उगा सकते हैं। ये सब्जी कम समय में तैयार हो जाती है। आप इसे बालकनी या छत पर कहीं पर भी तैयार कर सकते हैं। ये फ्रेंच बींस मार्केट में 200 से 250 रुपए किलो में आती है और आप घर पर से 10 गुना कम कीमत में उगा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में कैसे उगाएं फ्रेंच बींस

फ्रेंच बींस सूखने के लिए सबसे पहले आपको एक 10 से 12 इंच गहरा और चौड़ा गमला चाहिए, जिसके नीचे ड्रेनेज होल जरूर हो। आप मिट्टी या सीमेंट का गमला लें। प्लास्टिक या सिरेमिक के गमले में फ्रेंच बींस अच्छी नहीं आती है।

और पढ़ें- Mosquito Repellent Plants: मच्छरों की कर देंगे हमेशा के लिए छुट्टी, बालकनी में लगाएं ये टॉप 10 प्लांट

बींस के लिए कैसे मिट्टी तैयार करें

फ्रेंच बींस के लिए हल्की और उपजाऊ मिट्टी बहुत जरूरी होती है। 50% गार्डन सॉइल, 30% वर्मी कंपोस्ट या गोबर की खाद लें। इसमें 20% रेत या कोकोपीट मिलाएं। फ्रेंच बींस के लिए मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए, ताकि उसमें पानी रुके नहीं और आसानी से ड्रेनेज हो जाए।

बीज से कैसे लगाएं फ्रेंच बींस

आप फ्रेंच बींस के बीज को निकाल कर सूखा लें या फिर मार्केट से फ्रेंच बींस के बीज ले आए। इन बीज को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोएं। अब मिट्टी में एक से डेढ़ इंच की गहराई में बीज डालते जाएं, एक गमले में आप 4-5 बीज ही डालें। ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर पानी दें। आप देखेंगे कि 5 से 7 दिन में ही इसमें अंकुर आना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Flower Plants for home: कड़ाके की ठंड में भी खिलेंगे ये 5 फूल, देखें लिस्ट

कैसे करें फ्रेंच बींस पौधे की देखभाल

फ्रेंच बींस पौधे की देखभाल करने के लिए इसे रोजाना 4 से 6 घंटे की धूप दिखाना जरूरी है। जब मिट्टी सूखने लगे तभी पानी दें। इसे ज्यादा पानी न दें, नहीं तो उससे जड़े सड़ सकती हैं। हर 15 दिन में थोड़ी सी वर्मी कंपोस्ट डालें। अगर बेल बड़ी हो जाए तो एक डंडी या जाली लगाकर इसे सपोर्ट दें।