Hibiscus Plant Care: गुड़हल का पौधा कटिंग से आसानी से उगाया जा सकता है। जानें सही कटिंग, नोड, मिट्टी, पानी और धूप का तरीका, ताकि पौधा तेजी से जड़ पकड़ सके।
गुड़हल का पौधा लगभग हर भारतीय घर में होता है, लेकिन लोगों की शिकायत होती है कि केयर करने के बाद भी यह अक्सर खराब हो जाता है। ऐसे में इसे बीज से उगाने की बजाय पौधे की कटिंग से भी उगाया जा सकता है। हालांकि, इसके बस सही तकनीक अपनाने की जरूरत है। बागवानी के शौकीन अक्सर महंगी खाद-रूटिंग हार्मोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बिना इसके भी गुड़हल का पौधा नेचुरल तरीके से ग्रो कर सकते हैं।
कटिंग से पौधा तैयार करने का आसान तरीका
- गुड़हल की मजबूत डाल लें
- कटिंग को निचले हिस्से से V शेप में कांटे
- ऐसा करने याद रहेगा कि मिट्टी में कौन सा साइड लगाना है
- इसके उलट ऊपरी हिस्से को सीधा काटें
- कटिंग पर बहुत ज्यादा पत्तियां नहीं होनी चाहिए
- ज्यादा पत्तियां जड़ों के विकास को रोकती हैं
2) नोड का चयन सबसे जरूरी
कटिंग से नया पौधा लगाने के लिए नोड का ध्यान महत्वपूर्ण है। यह सबसे जरूरी स्टेप है। पौधे की जड़ें जिनहें नोड कह जाता है, वो अक्सर रूट जोन के पास ही विकसित होती हैं। कटिंग को हमेशा नोड के बिल्कुल पास से काटना चाहिए। अगर नोड के नीचे ज्यादा लंबी डंडी हैं तो वह अतिरिक्त हिस्सा मिट्टी में जाकल गल जाएगा, जिससे फंगस लगने का खतरा बढ़ जाएगा और कटिंग पूरी तरह से खराब हो जाएगी।
3) मिट्टी का चयन
शुरुआती कटिंग लगाने के लिए मिट्टी में किसी भी तरह की खाद डालने क जरूरत नहीं होती है। इसे सीधे जमीन या ट्रांसपेरेंट डिस्पोजेबल ग्लास में नॉर्मल मिट्टी में लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि कटिंग मिट्टी में लगभग 1-3 इंच नीचे दबी होनी चाहिए और इसे हल्के हाथों से सेट करें।
4) पानी देने का नियम
ज्यादातर लोग अक्सर यही पर गलतियां करते हैं, जिससे गुड़हल का पौधा खराब हो जाता है। कटिंग को कभी भी जरूरत से ज्यादा पानी न दें। वॉटरिंग केवल उतनी करें जिससे मिट्टी आधी गीली हो जाए। पूरी मिट्टी नीचे तक दलदली या अत्यधिक गीली नहीं होनी चाहिए। नमी जड़ों को सड़ाने का सबसे बड़ा कारण है।
5) गुड़हल प्लांट केयर टिप्स
- गुहड़ल के पौधे को धूप पसंद होती हैं इसलिए 6-8 घंटे की धूप दिखाएं
- गर्मियों में इसे धूप से बचाने के लिए ग्रीन नेट का इस्तेमाल करें
- गुड़हल को नमी पसंद हैं इसलिए पानी दें, हालांकि वॉटरलॉगिंग पौधा खराब करेगा
- पत्तियों पर पानी का स्प्रे करने से पौधा तरोताजा रहता है
- मिट्टी के लिए 50% सामान्य, 30% खाद, 20% कोकोपीट का मिश्रण चुनें
- गुड़हल के लिए 10-12 इंच का गमला चुनें
- हर महीने पुरानी गोबर की खाद डालें
सोर्स-फेसबुक @DesiMali


