बारिश के मौसम में बिना बीज के उगने वाली सब्जियों के बारे में देखें और जानें कैसे इन्हें आप कटिंग, जड़, गांठ से आसान से उगा सकते हैं। यह तरीके किचन गार्डनिंग को आसन बनाएंगे।

बारिश का मौसम सब्जियां उगाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। अगर आप भी सोचते हैं कि हर सब्जी लगाने के लिए नर्सरी से बीज लाकर उगाने पड़ते हैं तो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ सब्जियां भी हैं जिन्हें आप बच्चे हुए हिस्सों, तने, जड़ या गांठ से दोबारा उगा सकते हैं। इसे खेती के भाषा में वानस्पतिक प्रवर्धन कहते हैं। जानें 5 सब्जियों के बारों में जो बिना बीज के भी उगााई जा सकती हैं।

1 ) आलू

बिना ज्यादा मेहनत के आलू को उगाया जा सकता है। इसके लिए ऐसे आलू चुनें जो अंकुरित हो गई है।

  • आलू को ऐसे टुकड़ों में कांटे कि हर हिस्से अंकुरण रहें
  • काटने के बाद तुरंत मिट्टी में न डालें
  • कटे हुए टुकड़ों को 1-3 दिन सूखी-हवादार जगह पर रखें
  • इसके बाद जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं
  • पौधा बढ़ना पर तने के आसपास मिट्टी चढ़ाना शुरू करें
  • पौधे के लिए 12 इंच की गहराई वाला कंटेनर लें
  • 7-15 दिन में अंकुरण की शुरुआत हो जाएगी।

2) अरबी

अरबी को बिना बीज उगाने के लिए उसके भूमिगत तने की आवश्यकता होगी। स्वस्थ-मजबूत अरबी को रातभर साफ पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे 4-6 इंच मिट्टी में लगाएं। इस दौरान ध्यान रहे कि अंकुर वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे। अरबी का पौधा नमी पसंद करता, हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप इसे जरूरत से ज्यादा पानी दें।

3) कुंदरू

कुंदरू भी एक ऐसा पौधा है, जिसे बीज के अलावा तने की कटिंग से भी उगाया जा सकता है। यह बेल प्लांट है, जिसके लिए स्टेम कटिंग से ग्रो करना आसान विकल्प है। लगभग 6 इंच लंबी स्वस्थ पौधे की कटिंग लें और मिट्टी में करीब 3 इंच तक लगाएं। पौधे को बढ़ने के लिए के लिए ग्रो बैग में मजबूत जाली संग लगाए। साथ ही 6-8 घंटे की धूप दिखाना मत भूलें।

4) लहसुन

लहसुन की पूरी गांठ को अलग-अलग कलियों में बांटकर सभी हेल्दी कलियों को अलग कर लें। अब मिट्टी में लगाते वक्त नुकीला हिस्सा ऊपर की तरफ रखें। बाकि पार्ट को 1-2 इंच मिट्टी से ढक दें। ध्यान रहे सॉयल हमेशा उपजाऊ और ड्रेनेज वाली चुनें।

5) हरी प्याज

यह सबसे आसान किचन स्क्रैप गार्डनिंग तरीकों में से एक है। हरी प्याज का ऐसा हिस्सा लें, जिसमें सफेद पार्ट संग हल्की जड़ हो। अब इसे पानी में रखें, ध्यान रहे पूरा हिस्सा पानी में न हो। सही रोशनी और नमी मिलने पर कुछ ही दिनों में नई जड़-पत्तियां निकलने लगती हैं।

पौधे उगाने के लिए कौन सी मिट्टी चुनें

गमले या कंटेनर में पौधा लगाने के लिए पॉटिंग मिक्सिंग का ध्यान रखें। बगीचे की मिट्टी, सड़ी हुई जैविक खाद का इस्तेमाल करें। साथ में जल निकासी के लिए कोकोपीट, रेत या पर्लाइट चुनें।