How to grow rose from cutting: घर पर कटिंग से गुलाब उगाना है आसान। जानें हेल्दी कटिंग चुनने, सही मिट्टी तैयार करने और पौधे की देखभाल के सिंपल टिप्स, जिससे बालकनी में खिलें खूबसूरत गुलाब।

अगर आप घर की बालकनी को डिफरेंट कलर के गुलाब से सजाना चाहते हैं, तो गुलाब का पौधा या बीज खरीदने की जरूरत नहीं है। जी हां! गुलाब की कलम से आप जल्दी से प्लांट उगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सिंपल तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। कटिंग से गुलाब लगाने पर यह जल्दी तैयार भी होता है और अच्छे फूल भी देता है। आप बालकनी टेरेस या गार्डन में आसानी से कलम से पौधे उगा सकते हैं। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सही कटिंग का करें सिलेक्शन 

अगर आप कटिंग से गुलाब गाना चाहते हैं, तो आपको 5 से 6 इंच लंबी कटिंग लेनी होगी। ध्यान रखिए कि कटिंग बहुत ज्यादा सॉफ्ट या पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसमें कम से कम 3 से 4 नोड या गांठे होनी चाहिए, जो कि पौधे को जल्दी उगाने में मदद करती हैं। 2 से तीन पत्तियां छोड़कर कलम के नीचे की सभी पत्तियां हटा दें। अब आपको गमले या फिर बगीचे में कटिंग के निचले हिस्से को तिरछा काटने के बाद लगाना है। 

रूटिंग हॉर्मोन का करें इस्तेमाल

आप चाहे तो गुलाब की कलम में रूटिंग हार्मोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ताकि रूटिंग जल्दी हो। अगर आपके पास रूटिंग हार्मोन नहीं है, तो एलोवेरा जैल या फिर दालचीनी पाउडर यूज करें। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ जल्दी होगी।

और पढ़ें: Waste Container Gardening: घर के कबाड़ से बनाएं शानदार किचन गार्डन, मुफ्त में उगाएं ताजी सब्जियां

 सही मिट्टी का करें चुनाव 

आपको गुलाब के पौधे के लिए 40% गार्डन सॉइल, 30% कोकोपीट, 20% रेत और 10% वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करना होगा। सभी को आपस में मिक्स करें, गमले में भारें और इसके बाद फिर कलम या कटिंग को गमले या ग्रो बैग में दो से तीन इंच गहराई तक लगाएं। मिट्टी को हल्का सा दबा दें ताकि कटिंग हिले नहीं। इसके बाद थोड़ा सा पानी जरूर दें।

इनडायरेक्ट सनलाइट जरूरी

गुलाब की कटिंग लगाने के बाद गमले को कभी भी डायरेक्ट सनलाइट में ना रखें। अगर आप इसे इनडायरेक्ट सनलाइट में रखते हैं, तो गमले में हल्की नमी भी बनी रहेगी और मिट्टी नहीं सूखेगी। आप चाहे तो प्लास्टिक कवर भी लगा सकते हैं, जिससे कि मिनी ग्रीन हाउस इफेक्ट बना रहेगा। 2 से 3 हफ्ते में जब नई पत्तियां दिखने लगे, तो समझ जाए कि आपका पौधा गो कर रहा है। कटिंग से गुलाब उगाना बेहद आसान होता है और बिना पैसे खर्च किए आपके गार्डन में सुंदर गुलाब उग सकते हैं।

और पढ़ें: Strawberries Small Garden: पॉट्स में उगाएं स्ट्रॉबेरी, 3 तरीके से बनाएं छोटा फ्रूट्स गार्डन