Home Scrap Gardening: घर के पुराने कबाड़ जैसे बाल्टी, बोतल, टायर और डिब्बों की मदद से आप आसानी से किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। कम खर्च और छोटी जगह में उगाई गई ताजी सब्जियां घर की खूबसूरती और सेहत दोनों बढ़ाएंगी।

Balcony Vegetable Garden: आजकल लोग घर पर ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन जगह और महंगे गमलों की वजह से कई लोग किचन गार्डन शुरू नहीं कर पाते। ऐसे में घर का पुराना कबाड़ आपके बेहद काम आ सकता है। बेकार बाल्टी, प्लास्टिक बोतल, टायर या पुराने डिब्बों की मदद से आप आसानी से खूबसूरत किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि घर की बालकनी, छत या आंगन भी हरियाली से भर जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुरानी बाल्टी में उगाएं टमाटर और बैंगन

घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक या लोहे की बाल्टी किचन गार्डन के लिए शानदार विकल्प बन सकती है। इसमें मिट्टी और खाद भरकर आप टमाटर, बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियां आसानी से उगा सकते हैं। बाल्टी में नीचे छोटे छेद जरूर करें, ताकि पानी जमा न हो। यह तरीका कम जगह में ज्यादा सब्जियां उगाने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। साथ ही बाल्टी को रंगकर आप अपने गार्डन को खूबसूरत लुक भी दे सकते हैं।

प्लास्टिक बोतलों से बनाएं मिनी गार्डन

खाली प्लास्टिक बोतलें अक्सर कबाड़ में चली जाती हैं, लेकिन इन्हें मिनी गार्डन बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। बोतल को बीच से काटकर उसमें धनिया, पुदीना और हरी मिर्च जैसी छोटी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं। इन्हें दीवार या रेलिंग पर टांगने से जगह की बचत भी होती है। यह तरीका खासतौर पर फ्लैट और छोटी बालकनी वाले घरों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

ये भी पढे़ं- दिखने में सुंदर लेकिन सेहत के लिए डेंजर्स होते हैं ये 7 इंडोर प्लांट्स, लगाने से पहले जान लें नाम

पुराने टायर में लगाएं पालक और मेथी

बेकार पड़े पुराने टायर भी किचन गार्डन के लिए शानदार विकल्प हैं। इनमें मिट्टी भरकर पालक, मेथी और लेट्यूस जैसी हरी सब्जियां उगाई जा सकती हैं। टायर की गोल शेप पौधों को अच्छी जगह देती है और पानी भी लंबे समय तक बना रहता है। आप चाहें तो टायर को अलग-अलग रंगों से पेंट करके गार्डन को आकर्षक बना सकते हैं। यह तरीका पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

टूटे टब और ड्रम में उगाएं बेल वाली सब्जियां

अगर घर में पुराने टब, ड्रम या बड़े कंटेनर पड़े हैं, तो उनमें लौकी, तोरई और खीरा जैसी बेल वाली सब्जियां उगाई जा सकती हैं। बड़े कंटेनर में पौधों की जड़ें अच्छी तरह फैलती हैं, जिससे ग्रोथ बेहतर होती है। इन सब्जियों को सहारा देने के लिए लकड़ी या रस्सी का इस्तेमाल करें। इससे आपकी छत या आंगन खूबसूरत ग्रीन गार्डन की तरह दिखाई देगा।

ये भी पढे़ं- Balloon Cement Planter: बर्थडे पार्टी के बचे गुब्बारों से बनाएं गार्डन के लिए सॉलिड कंक्रीट प्लांटर

पुराने डिब्बे और मग में लगाएं हर्ब्स

पुराने चाय के मग, टिफिन बॉक्स या छोटे डिब्बों में भी किचन गार्डन तैयार किया जा सकता है। इनमें तुलसी, अजवाइन, पुदीना और करी पत्ता जैसे हर्ब्स आसानी से उगते हैं। छोटे कंटेनर होने की वजह से इन्हें खिड़की या किचन के पास रखना आसान होता है। इससे खाना बनाते समय ताजी हर्ब्स तुरंत मिल जाती हैं और घर का वातावरण भी फ्रेश बना रहता है।