DIY Hanging Planter Ideas: घर की किन बेकार चीजों से हैंगिंग प्लांटर बनाया जा सकता है? छोटी बालकनी के लिए कौन-से DIY हैंगिंग प्लांटर बेस्ट हैं? नारियल के खोल और प्लास्टिक बोतल से प्लांटर कैसे बनाएं?
मानसून का समय गार्डनिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर अब तक आपने गार्डनिंग करना नहीं सीखा है, तो आपके पास अच्छा समय है। छोटी बालकनी या स्पेस के लिए आप हैंगिंग प्लांटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छोड़ी मेहनत से आप बालकनी में रंगीन फूलों से लगाकर रंग बिरंगी पत्ती वाले पौधे भी सजा सकते हैं। जानिए किन बेकार पड़ी चीजों से हैंगिंग प्लांटर बनाए जा सकते हैं।

कम स्पेस में हैंगिंग डिब्बे में सजाएं हरियाली
घर की बेकार बड़ी चीजों में आप टिन के डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकार पड़े डिब्बों को अपने पसंदीदा एक्रेलिक कलर से रंग लें और उसमें डिजाइन बना लें। इसके बाद इसमें छेद करके आप जूट की रस्सी की मदद से बालकनी ने टांग सकते हैं। अगर डिब्बा ज्यादा बड़ा है, तो आप इस पर बड़े पौधे जैसे की गेंदा, गुलाब आदि लगा सकते हैं। वहीं छोटे पौधे में मनी प्लांट या जेड प्लांट बेहद खूबसूरत दिखेगा।
बारिश में फ्रेश लुक देंगे नैचुरल हैंगिंग प्लांटर
नारियल पानी पीने के बाद खोल बच जाता है। इस खोल को फेंकने की बजाय सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। खोल में आसानी से छेद कर लें और दो रस्सियों की मदद से इसे बालकनी में बांधे। इसमें आप छोटे प्लांट्स आसानी से लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
और पढ़ें: गुलाबी पत्तियों वाले 5 शानदार पौधे, कम देखभाल में सजाएंगे घर
प्लास्टिक की खाली बोतलें
5 से 10 लीटर वाली प्लास्टिक की खाली पड़ी चीजों से भी हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। इनमें काफी स्पेस होता है और आप आसानी से इसमें पसंदीदा पौधे लगा सकते हैं। इन्हें चाहे तो आप अपने पसंदीदा रंग से रंग लें या फिर कोई डिजाइन बनाएं। इसके बाद इन प्लांट्स को बालकनी में सजाएं।
पुराने टायर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
पुराने छोटे टायर को भी हैंगिंग प्लांटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको जूट की बोरी या फिर लकड़ी के कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करना होगा ताकि इसमें मिटटी भरी जा सके। इसमें एक छोटा होल भी कर लें ताकि पानी की निकासी हो। अब इसमें आप अपने पसंद के कोई भी प्लांट को लगाकर टायर को टांग सकते हैं।
और पढ़ें: Curtain Cleanig Hacks: शावर कर्टेन कैसे क्लीन करें? 3 हैक से जिद्दी दाग होंगे गायब
