Jade plant decoration ideas: जेड प्लांट को घर में स्टाइलिश तरीके से कैसे सजाएं? क्या जेड प्लांट से लिविंग रूम को एस्थेटिक लुक मिल सकता है? बालकनी में जेड प्लांट डेकोरेशन के आसान आइडियाज क्या हैं?
कम मेहनत में अगर घर को बेहतर तरीके से सजाना चाहते हैं, तो आप जेड प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे न सिर्फ आपके घर को हरियाली मिलेगी बल्कि डेकोरेटिव टच में मिलेगा। जेट प्लांट में छोटी-छोटी पत्तियां होती हैं, जो न सिर्फ घर को फ्रेश लुक देती हैं, बल्कि वस्तु और फेंगशुई में भी इसे अच्छा माना जाता है। जेड प्लांट को एक नहीं बल्कि कई अलग तरीके से लिविंग रूम से लगाकर कॉर्नर स्पेस या बालकनी में सजा सकते हैं। आइए जानते हैं जेट प्लांट को सजाने के चार सिंपल टिप्स के बारे में।

जेड प्लांट के साथ मिनी बुद्धा गार्डन
घर की बालकनी को पॉजिटिव वाइब देना चाहते हैं, तो आप जेड प्लांट के साथ मिनी बुद्धा गार्डन बना सकते हैं। इसके लिए आपको डेकोरेटिव गमले में बुद्धा स्टैच्यू, छोटी लालटेन या मिनी शोपीस रखकर गार्डन जैसा लुक देना है। यह डेकोरेशन लिविंग रूम के सेंटर टेबल या एंट्रेंस एरिया में भी खूब दिखेगी।
हैंगिंग डेकोरेशन करें तैयार

जेड प्लांट को बालकनी में लटकाकर सुंदर हैंगिंग डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। अगर जेड प्लांट छोटा है, तो इसे हैंगिंग पॉट में आसानी से लगाया जा सकता है। आप इसके लिए मार्केट से घंटियां, विंड चाइम या बर्ड केज डेकोर खरीद सकते हैं। यह दिखने में बेहद नेचुरल लगता है और रूम को एस्थेटिक लुक देता है।
और पढ़ें: Iron Planter Stands: न टूटेंगे न खराब होंगे, बालकनी से घर के लिए आयरन प्लांटर्स
फेयरी गार्डन थीम
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उन्हें पौधों से लगाव है, तो आप जेड प्लांट के गमले में मिनी डोर, छोटे खिलौने और आर्टिफिशियल घास की मदद से फेयरी गार्डन थीम तैयार कर सकते हैं। उसे बच्चों के कमरे से लगाकर बालकनी कॉर्नर में रखें। यह दिखने में काफी खूबसूरत नजर आएंगे।
बनाएं मंदिर या स्पिरिचुअल कॉर्नर
जेड प्लांट की शाखाओं को सर्कल शेप देकर उसके बीच में छोटा शिवलिंग, गणेश जी आदि भी लगा सकते हैं। जेड प्लांट के साथ मिनी मंदिर देखने में काफी अच्छा लगेगा और मंदिर में खूबसूरत डेकोरेशन के भी काम आयेगा।
और पढ़ें: Watermelon Peel Fertilizer: तरबूज के छिलके फेंके नहीं, गार्डन में हरियाली के लिए बनाएं ऑर्गेनिक खाद
