MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Punjab News
Tulsidas Research
UN World Map Resolution
EOS-05 Satellite
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • बिना फूल भी महकेगा घर, 5 पत्तीदार पौधों से बढ़ाएं घर की रौनक

बिना फूल भी महकेगा घर, 5 पत्तीदार पौधों से बढ़ाएं घर की रौनक

Beautiful Leafy Plants For Home: ऐसा कौन सा पौधा है जिसे छाया का राजा कहा जाता है?  कौन सा पत्तीदार पौधा बिन पानी के भी जिंदा रह सकता है? छोटा सा पौधा जो पानी न मिलने से मुरझा जाता है लेकिन पानी मिलते ही खिलता है क्या आप उसका नाम जानते हैं?

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Jun 08 2026, 01:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
Image Credit : chatgpt.com

जब बात पौधों की आती है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि खूबसूरती केवल फूलों से होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पौधा कोई भी सही देखभाल और हरियाली से वो सुंदर लगता ही है। अगर आप भी फ्लावर प्लांट लगाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जिसे लगाने के लिए ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े और वे आकर्षक दिखे तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं ऐसे पत्तेदार पौधों की लिस्ट, जो न केवल फैंसी लगते हैं बल्कि ज्यादा केयर भी नहीं मांगते। इन्हें आप बिना परेशानी के छत, बालकनी या फिर मुख्य द्वार पर लगा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
Image Credit : Pinterest

1. होस्टा प्लांट

Hosta Plant की खूबसूरत चौड़ी रंग-बिरंगी पत्तिया हैं। इसे कई देशों में छाया का राजा कहा जाता है। यह कम धूप में भी अच्छे से खिलता है। अगर आप भी प्लैट-अपार्टमेंट में रहते हैं जहां पर सनलाइट कम आती है तो इसे विकल्प बनाना बेहतर है। खास है कि यह पौधा हार्ट शेप पत्तियों के लिए जाना जाती है। इसे आप मानसून के महीने में गमले या जमीन में लगा सकती हैं। इसे उगाने के लिए हमेशा उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें।

2. एग्लोनेमा प्लांट

एग्लोनेमा (Aglaonema Plant) को चाइनीज एवरग्रीन के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रसिद्ध खूबसूरत इनडोर पौधा है, जिसे चाइनीज एवरग्रीन भी कहते हैं। यह एक इनडोर पौधा है जो घर की हवा शुद्ध करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हल्की गुलाबी, हरी, सिल्वर, लाल और कई शानदार शेड्स की पत्तिया है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है। अगर आप काम के चक्कर में अक्सर पौधों में पानी देना भूल जाते हैं तो इसे चुनें। यह बिन पानी के भी कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। साथ ही फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में यह पौधा सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

34
Image Credit : Pinterest

3. डिफेनबाखिया प्लांट

यह पौधा डंब केन या Dieffenbachia Plant के नाम से जाना जाता है। यूरोपीय देशों में इसकी चमकदार पत्तियां खूब पसंद की जाती है। अगर आप इसे घर पर लगाते हैं तो ये नेचुरल तौर पर हवा शुद्ध रखने काम काम करता है। साइज बड़ा होने के कारण दिखने में बहुत एस्थेटिक और रॉयल लगता है। आप इसे लिविंग रूम या कमरे के कॉर्नर में रख सकती हैं। इसे रोज-रोज पानी की जरूरत नहीं होती और कम रोशनी में अच्छे से खिलता है। आप बिना परेशानी सालों-साल तक घर में हरियाली चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

ये भी पढ़ें- आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर

नोट- डिफेनबाखिया दिखने में भले खूबसूरत है लेकिन पौधे का रस जहरीला होता है। गलती से पत्ती-तना चबा लिया जाए तो गले में सूजन आ सकती है। अगर घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं तो इसे ऊंचे स्थान पर रखें और प्रूनिंग करते वक्त हमेशा ग्लव्स का यूज करें।

44
Image Credit : Pinterest

4. क्रोटन पौधा

Croton Plant इनडोर-आउटडोर के लिए बेस्ट है। इसकी पत्तियां केवल हरी नहीं बल्कि चमकीले और लाल, पीली, नीली, नारंगी, गुलाबी रंग में आती है। अगर आप आशियाने को कलरफुल लुक देना चाहती हैं तो इसे लगाएं। यह केवल दिखने में सुंदर नहीं है बल्कि घर के अंदर की से टॉक्सिन्स सोखकर ताजा और शुद्ध हवा भी देता है। इसे पानी और धूप की जरूरत होती है। एक बार सही से उगने पर ये सालों-सालों तक चलाता है और हर मौसम में तापमान आसानी से झेल लेता है।

सावधानी- क्रोटन का दूधिया रस थोड़ा जहरीला होता है। स्किन के संपर्क में आने से खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बच्चों और जानवरों से दूर रखें। कटिंग के बाद तुरंत हाथ धुले।

ये भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से DIY प्लांटर कैसे बनाएं ? 50 रु. में सुंदर गमला बनाने का तरीका

5. फिटोनिया प्लांट

फिटोनया (Fittonia Plant) की खूबसूरती छोटी चमकदार पत्तिया हैं, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। यह बहुत ही छोटा पौधा है जो धीरे-धीरे बढ़ता है। आप इसे सोफा टेबल, ,स्टडी या कॉर्नर टेबल के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं। चूंकि इस पौधे को नमी पसंद होती है, ऐसे में इसे कांच के बर्तन या फिर टेरारियम में रखना चाहिए। अगर आप इसे नॉर्मल गमले में लगा रहे हैं तो पानी का ध्यान रखें, जरा सा पानी कम होने पर ये तुरंत मुरझा जाता है, लेकिन खराब नहीं होता। दोबारा पानी देने पर ये फिर से फ्रेश लगने लगता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Purple Leaf Plants: घर को देना है लग्जरी लुक? आज ही लाएं ये 5 खूबसूरत पर्पल लीफ प्लांट
Recommended image2
Soil Care Tips: बेजान फूलों में भी आएगी बहार, उपजाऊ मिट्टी के लिए अपनाएं 4 टिप्स
Recommended image3
Tyre Garden Ideas: पुराने टायर के जुगाड़ से घर में उगाएं बेल वाली सब्जियां, कम जगह में बनेगा हरा-भरा गार्डन
Recommended image4
September Winter Flowers: सितंबर में लगाएं सर्दियों में खिलने वाले 4 फूल, बालकनी दिखेगी सुंदर
Recommended image5
वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद? पौधों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें अंतर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved