Indoor Plants Attracting Mosquitoes: इंडोर प्लांट्स घर को सुंदर बनाते हैं, लेकिन गलत देखभाल से ये मच्छरों की पनाहगाह भी बन सकते हैं। मनी प्लांट, लकी बैम्बू, फर्न, अरेका पाम और पीस लिली जैसे पौधों में नमी और जमा पानी मच्छरों को आकर्षित कर सकता है।

Mosquito Breeding in Plant Pots: घर में हरियाली लाने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाना अच्छा माना जाता है, लेकिन कई बार यही पौधे मच्छरों की छिपने और पनपने की जगह भी बन जाते हैं। खासकर जब गमले में पानी जमा हो, मिट्टी लगातार गीली रहे या पत्तियां बहुत घनी हों। ऐसे में थोड़ी सावधानी जरूरी है। आइए जानें किन 5 इंडोर प्लांट्स के आसपास मच्छर ज्यादा दिख सकते हैं।

मनी प्लांट में जमा पानी

मनी प्लांट अक्सर लोग पानी से भरी बोतल या जार में रखते हैं। अगर इसका पानी समय पर न बदला जाए, तो मच्छर इसमें अंडे दे सकते हैं। मिट्टी वाले गमले में भी जरूरत से ज्यादा पानी देने से नमी बनी रहती है, जो मच्छरों को आकर्षित करती है।

लकी बैंबू की पानी वाली सेटिंग

लकी बैंबू देखने में सुंदर लगता है, लेकिन इसे ज्यादातर पानी में रखा जाता है। अगर बर्तन का पानी कई दिनों तक नहीं बदला जाए, तो यह मच्छरों के लिए सही जगह बन सकता है। पानी साफ रखना और कंटेनर धोना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर

फर्न की घनी पत्तियां

फर्न प्लांट की घनी और झाड़ीदार पत्तियां नमी को लंबे समय तक रोके रखती हैं। इससे मच्छरों को छिपने और आराम करने की जगह मिल जाती है। इसकी पत्तियों की नियमित सफाई और सही एयर सर्कुलेशन बनाए रखना जरूरी है।

अरेका पाम की नम मिट्टी

अरेका पाम को लोग घर की सजावट के लिए खूब पसंद करते हैं, लेकिन इसे ज्यादा पानी देने पर मिट्टी लगातार नम रहती है। गमले की ट्रे में जमा पानी भी मच्छरों को आकर्षित कर सकता है। इसलिए पानी संतुलित मात्रा में दें।

ये भी पढ़ें- Lauki Growing Tips: छोटी बालकनी में उगाएं लौकी, जानें 4 स्मार्ट गार्डनिंग टिप्स

पीस लिली और झाड़ीदार पौधे

पीस लिली, क्रोटन या हिबिस्कस जैसे पौधों की घनी पत्तियां मच्छरों के छिपने की जगह बन सकती हैं। अगर सूखी पत्तियां गमले में पड़ी रहें, तो समस्या बढ़ती है। समय-समय पर सफाई, छंटाई और नीम स्प्रे करना फायदेमंद रहेगा।