- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Mushroom Farming: ट्रेडिशनल फार्मिंग को बोलें NO, मशरुम की खेती से बनें मालामाल
Mushroom Farming: ट्रेडिशनल फार्मिंग को बोलें NO, मशरुम की खेती से बनें मालामाल
Mushroom Farming Tips: ट्रेडिशनल फार्मिंग जैसे धान और गेंहू की खेती में लागत बढ़ रहा है और मुनाफा कम होता है।लेकिन मशरूम उत्पादन किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प बन गया है। कम जगह में आप इसे उगा सकते हैं।

कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ से फसल बर्बाद होते हैं, जिसकी वजह से किसान बेहाल रहते हैं। ऐसे में मशरूम उत्पादन किसानों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। इसके फसल को तैयार करने में महीनों की मेहनत नहीं, बल्कि 30–45 दिन की लो मेंटेंस प्लान लगता है और लाखोंकी फसल तैयार हो जाती है। इस फसल को तैयार करने के लिए बस सही ट्रेनिंग और बाजार जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, 1 एकड़ धान से जहां औसतन 40-60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ होता है, वहीं 500–1000 वर्गफुट में मशरूम उत्पादन से 1-3 लाख रुपये तक की कमाई संभव है।
कौन-कौन से मशरूम उगाए जा सकते हैं?
अगर आप मशरुम की खेती करने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले ऑयस्टर (ढींगरी) मशरुम से शुरू करें। इसके अलावा आप बटन मशरूम उगा सकते हैं। मिल्की मशरूम गर्म इलाकों के लिए परफेक्ट है। शिटाके मशरूम की खेती करते हैं, तो फिर पैसों की बारिश होगी। यह हाई वैल्यू प्रीमियम प्रोडक्ट है।
मशरूम की खेती को लेकर जरूरी बातें
मशरुम खी खेदी के लिए साफ, हवादार कमरा या शेड का सबसे पहले चुनाव। ऐसी जगह जहां सीधी धूप न हो। 18-30 डिग्री टेंपरेच।
सामाग्री
- भूसा या कृषि अवशेष
- स्पॉन (बीज)
- प्लास्टिक बैग
बुआई का तरीका
भूसे को उबालकर या भाप देकर कीटाणुरहित करें। फिर इसमें स्पॉन मिलाकर बैग में भरें। बैग में छेद कर दें। 10-15 दिन में मशरुम विकसित होने लगते हैं। 30 दिन के करीब में प्रोडक्शन शुरू हो जाता है।
चुनौतियां क्या हैं?
मशरुम की खेती करने से पहले सही प्रशिक्षण जरूर कर लें। इसमें तापमान और नमी का सही कंट्रोल जरूरी है। इसके अलावा बाजार का पता होना भी जरूरी है,ताकि वहां आप तुरंत अपने मशरूम को बेच सकें। मशरूम जल्द खराब होने वाला प्रोडक्ट है। कई कृषि विश्वविद्यालय और राज्य कृषि विभाग मशरूम खेती पर प्रशिक्षण देते हैं। सब्सिडी और लोन योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान जोखिम कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Succulents Plants: घर में लगाएं 10 रसीले पौधे, Zero मेंटेनेंस में पाएं सुंदरता बेमिसाल
Large Leaf Plant: बड़े पत्तियों वाले 5 इंडोर प्लांट्स, जो घर को करें इंस्टेंट एलिवेट
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.