Nursery potting mix: नर्सरी के पौधे हमेशा हरे-भरे और फूलों से लदे क्यों रहते हैं? जानिए माली द्वारा बताया गया मिट्टी मिक्सचर का सीक्रेट, सही पॉटिंग मिक्स, कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट और रेत का अनुपात, जिससे घर के पौधे भी तेजी से बढ़ेंगे।

जब नर्सरी में पौधे लगे होते हैं, तो वे एकदम फ्रेश और हरे भरे होते हैं। घर पर लगाने के कुछ समय बाद वो मुरझा जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनका वातावरण और केयर करने का तरीका बदल जाता है। माली ने बताया कि लोग घर ले जाने के बाद अक्सर मिट्टी के मिक्चर में गड़बड़ी कर देते हैं, जिसके कारण पौधा ग्रोथ नहीं कर पाता है। आज हम आपको माली के उसी सीक्रेट के बारे में बताएं। 

माली ने बताया मिट्टी मिक्चर का सीक्रेट

View post on Instagram

hariyalipots नाम के इंस्टाग्राम पेज में माली ने बताया कि अक्सर लोगो मिट्टी चिकनी मिट्टी, पीली मिट्टी या लाल मिट्टी को लेकर शिकायत करते हैं कि पौधे नहीं लगते हैं। माली आगे कहते हैं कि मिट्टी में तभी अच्छे पौधे लगेंगे, जब सॉयल मिक्स को अच्छी तरह से तैयार किया जाएगा। मिट्टी का मिक्सचर तैयार करने के लिए उसमे कुछ खास चीजों को मिलाना चाहिए, ताकि पौधों को पोषण मिले।अधिकांश सजावटी और फूल वाले पौधों के लिए यह मिक्सचर अच्छा माना जाता है-

  • 40% गार्डन सॉइल
  • 30% कोकोपीट
  • 20% वर्मी कम्पोस्ट
  • 10% रेत 

पौधे की प्रजाति के अनुसार इस अनुपात में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। भले ही मिट्टी लाल हो या फिर चिकनी, सभी मिट्टी को इसी अनुपात के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

और पढ़ें: माली ने बताया छाछ और आंवले का सीक्रेट ट्रिक, करी पत्ता संग फल फूल वाले पौधों की होगी खूब ग्रोथ 

पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर नर्सरी से लाए गए पौधे को आप सिर्फ मिट्टी में लगा देंगे, तो ये कुछ समय बाद मुरझाने लगेंगे। आपको सॉयल मिक्स तैयार करने के बाद ही पौधे की पॉटिंग करनी चाहिए। 
  • पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 30–45 दिन में जैविक खाद का इस्तेमाल जरूर करें।
  • मौसम के अनुसार ही पौधे को पानी दें वरना ज्यादा पानी के कारण जड़े सड़ जाती हैं। 
  • सूखी पत्तियों और मुरझाए फूलों को हटाते रहने पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है। आप कीट से बचाने के लिए नीम का स्प्रे भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: अपराजिता के बेल को दें खूबसूरत शेप, बढ़ जाएगी गार्डन की शोभा