Balcony Decoration With Pots: पुराने पीतल और स्टील के मटकों को फेंकने के बजाय उन्हें खूबसूरत प्लांटर (Brass Steel Matka Planter) बनाएं। जानें आसान DIY टिप्स जिनसे आपकी बालकनी को मिलेगा रॉयल और लग्जरी लुक।

किचन में अगर पुराने ब्रास या स्टील के टूटे बर्तन पड़े हैं, तो उन्हें बेंचने के बजाय बालकनी को सजाने में यूज करें। घर को यूनिक लुक देने के साथ ही आपको इको-फ्रेंडली और बजट-फ्रेंडली डेकोर आइडिया चुनें। जानिए कैसे पुराने पीतल या स्टील के मटकों को चमकदार प्लांटर (Brass Steel Matka Planter) में बदला जा सकता है।

नींबू, नमक या बेकिंग सोडा से साफ करें मटके

लंबे समय से रखें पीतल के मटके काले पड़ जाते हैं। सबसे पहले उन्हें नींबू, नमक या बेकिंग सोडा का यूज करके साफ करें। वहीं स्टील के मटके डिशवॉश या सिरके से आसानी से साफ हो जाते हैं और पुरानी चमक वापस आ जाती है। अगर मटके में छेद है, तो ये और भी अच्छी बात है।

ड्रेनेज के लिए बनाएं होल

आप मिट्टी के गमले को मटके के अंदर रख सकते हैं, ताकि आसानी से उन्हें निकाला या रखा जा सके। साथ ही आपको स्टील या पीतल के मटके में नीचे की ओर छेनी की मदद से छेद करना होगा। ऐसा करने से प्लांटर में पौधे स्वस्थ्य और हरे भरे रहेंगे।

वॉटरप्रूफ पेंट का मटकों में करें इस्तेमाल

पीतल के मटकों को आप उनकी नेचुरल शाइन के साथ भी सजा सकती हैं। अगर आप बालकनी को ज्यादा डेकोरेटिव दिखाना चाहती हैं, तो वाटरप्रूफ पेंट की मदद से फ्लोरल डिजाइन मटकों में क्रिएट कर सकते हैं। इससे मटके सुंदर भी दिखेंगे और कालेपन की चिंता भी नहीं होगी। 

और पढ़ें: Indoor Plants For Humidity Control: नमी बैलेंस कर उमस कम करेंगे 4 पौधे

मैटल के छोटे मटकों में लगाएं ये प्लांट

आप मेटल के छोटे और बड़े मटकों को सजाने के लिए मनी प्लांट, सुक्युलेंट्स, तुलसी या पोर्टुलाका प्लांट लगा सकते हैं। रंग-बिरंगे फूल वाले पौधे बालकनी को फ्रेश लुक देंगे। आप मटकों को सजाने के लिए अलग-अलग हाइट में रख सकते हैं। कुछ प्लांटर को स्टैंड में रखें वहीं कुछ मटके जमीन में रख सकते हैं। ऐसा करने से बालकनी में लेयरिंग और डिजाइन का सुंदर लुक देखने को मिलेगा। इन्हें बेहतरीन तरीके से सजाने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे बालकनी और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगी।

और पढ़ें: Plant propagation From Cutting: पेंसिल जितनी डंठल से फ्री में उगाएं नया पौधा, माली ने बताई 4 टिप्स