Plant propagation From pencil size stem: गुलाब, मनी प्लांट, बोगनवेलिया और हिबिस्कस जैसे पौधों को स्टेम कटिंग से घर पर फ्री में उगाएं। जानें पेंसिल जितनी डंठल से पौधे लगाने के आसान टिप्स, सही कटिंग टेक्निक और मिट्टी तैयार करने का तरीका।

गुलाब, मनी प्लांट, बोगनवेलिया, हिबिस्कस जैसे पौधे को आप घर में बिना नर्सरी में रुपये खर्च किए उगा सकते हैं। माली ने बताया कि कैसे कुछ सिंपल टिप्स की मदद से घर में स्टेम कटिंग (Grow plants from stem cutting) से प्लांट लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल टिप्स याद रखनी होती ताकि स्टेम से छोटी पत्तियां आना जल्दी शुरू हो जाए। जानिए हरियालीपॉट्स इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिए माली ने क्या खास टिप्स बताई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सही स्टेप का करें चुनाव

पेंसिल जितनी मोटी, हेल्दी और बिना रोग वाली डंठल आप सड़क किनारे किसी भी पौधे से ले सकते हैं। अगर आपने पतली डंठन चुनी तो नया पौधा उगाना मुश्किल होगा। आपको नरम या बहुत सूखी डंठल से बचना चाहिए। अब इसकी कटिंग टेक्निक को समझें।

सही तरीके से तिरछी कटिंग करें

5–7 इंच लंबी डंठल काटें और फिर नीचे की तरफ सीधा नहीं बल्कि तिरछा कट लगाना है। आप चाहे तो डंठल से ऊपर के कुछ पत्ते रखकर बाकी के पत्ते या फूल हटा सकती हैं। कटिंग को 1–2 घंटे सूखा सकती हैं। आप चाहे तो एलोवेरा जेल या शहद लगाकर नेचुरल रूटिंग हार्मोन की यूज करें। इसके बाद सही अनुपात की मिट्टी तैयार करना बहुत जरूरी है, जिसमे आप डंठल को लगाने वाले हैं।

और पढ़ें: Spice Garden: मिनी बालकनी को बनाएं मसाला गार्डन, 15 ट्रिक से करें सेटअप

मिटट्टी की करें तैयारी

हल्की और ड्रेनेज वाली मिट्टी जैसे रेत, कोकोपीट और मिट्टी मिलाकर लें। अब ज्यादा पानी की बजाय मिट्टी को हल्की नमी दें। पौधे को फंगस से बचाने के लिए मिट्टी तैयार करते वक्त एक चम्मच हल्दी भी मिला दें। ऐसा करने से पौधे में फंगस नहीं लगते हैं। 

View post on Instagram

धूप नहीं छांव में रखें कटिंग

डंठल को मिट्टी में 2 इंच की गहराई में थोड़ा तिरछा गाड़ दें। स्प्रे बोतल के समय समय पर हल्का पानी दें। शुरुआत में कटिंग को सीधी धूप से दूर रखना है। आपको 10 दिन के अंदर ही डंठल से नए किनगे फूटते हुए दिखेंगे। सही देखभाल करेंगे तो 2–3 हफ्ते में नई जड़ें और पत्तियां आने लगेंगी। अब आप इसे बड़े पॉट या गार्डन में मिट्टी और जड़ सहित रिप्लेस कर सकते हैं।

और पढ़ें: Pista Plant Growing Tips: पिस्ता प्लांट घर में लगाएं, 6 महीने में होगी फुल ग्रोथ