Plastic Planter Ideas: गार्डन और घर को सुंदर दिखाने के लिए पुरानी प्लास्टिक बोतल, कंटेनर और गैलन को फेंकने की बजाय बनाएं खूबसूरत DIY Planters। जानें 6 आसान और यूनिक प्लास्टिक बोतल गमला आइडियाज।
घर को सुंदर दिखाने में पौधों का जितना बड़ा रोल होता है, उतना ही प्लांटर का भी। अगर आप भी गार्डन एरिया को हटकर लुक देने की चाहत रहते हैं तो ज्यादा तामझाम की बजाय प्लास्टिक बोतल, गैलन और या ऑयल कंटेनर से खूबसूरत गमले बनाकर बालकनी को स्टाइलिश बना सकते हैं।
1 ) छाता स्टाइल प्लांटर
छोटे घरों को स्टाइल देने के लिए एंब्रेला प्लांटर सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसके लिए 2 लीटर वॉटर या पेप्सी बोतल को उल्टा करके काट लें और इन्हें डार्क रंग के एक्रेलिक पेंट से कलर कर दें। ढक्कन की तरफ छेद करें, बीच में लोहे की स्टिक से जगह सिक्योर कर इसे टांग दें। आप इसमें हल्के जड़ बोले वाले पौधे उगा सकती हैं।

2) प्लास्टिक कंटेनर प्लांटर
अगर घर में खाली प्लास्टिक का कंटेनर हैं तो इससे खूबसूरत पौधा का गमला बनाएं। सबसे पहले कंटेनर को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। अब बीच वाला हिस्सा काटकर डिजाइन बनाएं। इस तो बिल्कुल सिंपल रखा गया है, आप चाहें तो कलरफुल रंग से पेंट कर सकते हैं। अब नीचे की तरफ जल निकासी के लिए छेद करके पौधा लगाएं।
3) वॉटर गैलन प्लांटर

यह सबसे आसान और यूनिक Plastic Bottle DIY Planter है। आप 5 लीटर गैलन या फिर 1 लीटर बोतल भी इसे बना सकते हैं। बोतल का बीच का हिस्सा स्क्वायर कट में काटकर अलग निकाल लें, अब इसे कलरफुल पेंट से रंग करें। ध्यान रहे कि बोतल में पेंट हमेशा डार्क रंग का हो।
ये भी पढ़ें- Silver Rakhi: रक्षाबंधन पर बढ़ाएं कलाई की शान, गिफ्ट करें चांदी की राखी
4) हाफ प्लास्टिक बोतल प्लांटर

बालकनी की छोटी जगह को फिल करने का मन है तो आप प्लास्टिक की बोतलों को आधा-आधा काटकर अलग कर लें। अब इन्हें वॉटरप्रूफ कलर से पेंट करें। मनपसंद पेंट बनाकर, जल निकासी के लिए छेद करें और हल्के और छोटे पौधे लगाएं। आप चाहें तो इन्हें आपस में बांधकर बड़ा सा प्लांटर सेट भी बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 1000 रु. में कंफर्ट और स्टाइल, खरीदें शानदार स्पोर्ट्स जूते
5) बोतल वॉल हैंगिंग प्लांटर
Wall Hanging Plants की बात अलग होती है। इन्हें घर के अंदर, बालकनी, छत या घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए, घोड़े या हाथी के शेप में प्लास्टिक बोतल को काट लें, अब मनपसंदीदा रंग से पेंट कर स्टाइल दें। बीच में रियल सा आर्टिफिशियल पौधा लगा दें।

6) प्लास्टिक बोतल रेल प्लांटर
यह बहुत क्यूट और यूनिक DIY है। जहां बोतल के बेस को काटकर पेंट कर आपस में जोड़ा गया है। फ्रंट से बोतल का ढक्कन वाला हिस्सा रेल जैसा लुक दे रहा है। आप आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे बनाना बनता है।


