Sawan Teej Gift For Wife: शादी के बाद पहली हरियाली तीज पर पत्नी को दें खास तोहफा। तीज स्पेशल गिफ्ट हैंपर्स के हटकर 5000 रु. के अंदर चांदी की पायल। चेक करें सावन तीज के लिए कॉकटेल पायल की लेटेस्ट डिजाइन।
Teej Gift For Wife Silver Rate: शादी के बाद पत्नी का पहला हरियाली तीज 2026 है तो पति होने के साथ आपका फर्ज बनता है कि जीवनसंगनी को खास तोहफा दिया जाए। शादी के खर्चों ने बजट बिगाड़ दिया है तो परेशान मत हो। यहां देखें 3000-5000 रु. की रेंज में मिलने वाली Sawan Teej स्पेशल कॉकटेल पायल डिजाइन, जो बीवी को 100% पसंद आएंगे।
मयूर मोटिफ कॉकटेल पायल
बेसिक डिजाइन से हटकर तीज के मौके पर बीवी को मयूर मोटिफ कॉकटेल पायल तोहफे में हें। इसमें मोर डिजाइन संग कलरफुल स्टोन लगे हैं। इसकी बनावट पैरों को ग्रेसफुल और स्टाइलिश बनाती है। इसे आप पारंपरिक-वेस्टर्न ड्रेस पर कमाल लगेगी। सुनार के यहां या ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर्स पर 3000-5000 रु. तक मिल जाएगी।

चेन कॉकटेल पायल सिल्वर
बारीक चेन और चमकीले नगों वाली कॉकटेल पायल हटकर लुक देती है। इसमें रंग-बिरंगे सटोन और घुंघरू नुमा लटकन लगे हुए हैं। जबकि दूसरी मल्टीकलर स्टोन पैरों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ाते हैं। हल्के बजट में कुछ दमदार और हटकर चाहिए तो इसे चुनना बनता है।

मोती वर्क कॉकटेल सिल्वर पायल
आकर्षक डिजाइन, क्लासी च्वाइस के लिए आप इस तरह की सिल्वर पायल खरीदें। बीच-बीचे में सुंदर मोतियों और छोटे घुंघरू का पैटर्न है जो पारंपरिक और मॉडर्न लुक का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। सावन तीज पर यह बीवी के लिए शानदार मनमोहक साबित होगा।
सिल्वर फिनिश मॉडर्न पायल
चमकीले कलरफुल स्टोन और शुद्ध सिल्वर फिनिश पर आने वाली कॉकटेल पायल बहुत ही सुंदर और छोटे हैंगिंग बेल्स पर आती है। इसकी डिजाइन में बारीक लाल, नीले और हरे रंग के नग लगे हुए हैं जो बीवी को पूरी हरियाली तीज (Hariyali Teej) वाइब देंगे। Tanishq-Giva जैसे ब्रांड या लोकल ज्वेलर्स के पास अलग-अलग वैरायटी पर यह मिल जाएंगी।
राउंड शेप फ्लोरल पायल
यह पायल अपनी नाजुक और आकर्षक बनावट से सबका मन मोह लती है। बीच में खूबसूरत गोल पैटर्न और रंग-बिरंगे नग जुड़े हुए हैं। साथ लटकते हुए छोटे-छोटे घुंघरू बहुत प्यारी छनक पैदा करते हैं और पावं की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यह हरियाली तीज के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन है, जो बीवी को पसंद भी आएगा साथ ही बजट भी नहीं बिगड़ेगा।

कर्व्ड कॉकटेल पायल
पत्नी साहिबा फैशनेबल लुक पसंद करती हैं तो इस तरह की कर्व्ड पायल तोहफे में देना बनता है। इसमें बारीक पारंपरिक घुमावदार डिजाइन संग फ्लोरल कटवर्क का काम है, जो मजबूत औ शानदार लुक देता है। हरियाली तीज के लिए यह बेस्ट इसलिए है क्योंकि भारीपन+मॉडर्न डिजाइन महिलाओं को अक्सर पसंद आती है।


