Balcony plants for direct sunlight: ज्यादा धूप वाली बालकनी के लिए 6 बेस्ट प्लांट्स जैसे मोगरा, गुलाब, बोगनवेलिया, तुलसी और एलोवेरा। जानें कैसे तेज धूप में भी पौधों को रखें हरा-भरा।

मई जून की तेज गर्मी में हर जगह तपन रहती है। अगर पौधों में तेज धूप लगती है, तो वो मुरझा जाते हैं। लेकिन ऐसे भी कुछ पौधे ऐसे रहते हैं, जिनमे तेज धूप लगने पर भी असर नहीं होता है। आप ऐसे पौधों को बालकनी में सजा सकते हैं। जानिए मई जून के लिए कौन से पौधे बालकनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

गर्मियों में खूब खिलता है मोगरा फूल

आप बालकनी में गमले या फिर बगीचें में मोगरा का पौधा लगा सकते हैं। तेज धूप में ये फूलों वाला पौधा अच्छी तरह बढ़ता है और खूब फूल भी देता है। रोजाना समय पर पानी और अच्छी मिट्टी में पौधा बढ़ाएंगी तो गर्मियों भर आपकी बालकनी फूलों से भरी रहेगी।

कम पानी में भी खिलेगा बोगनवेलिया

ब्राइट पिंक, ऑरेंज और व्हाइट फूलों वाला बोगनवेलिया कम पानी में भी खिलता है। इस पौधे की खासियत ये है कि आप तने की मदद से भी नया पौधा उगा सकते हैं। तो बोगनवेलिया से अपने बगीचे या बागवानी को सजाना न भूलें।

तेज धूप में उगेगी तुलसी

तेज धूप आप तुलसी भी बालकनी में लगा सकती हैं। तुलसी को छाव में रखने की गलती न करें। ये बालकनी में 4 से 6 घंटे की धूप में भी खूब ग्रोथ करती है। आप चाहे तो बालकनी में हरे रंग का कपड़ा लगा सकते हैं, ताकि धूप आए लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा न हो।

और पढ़ें: DIY Plant Watering Hacks: 4-5 दिन घर से बाहर रहने पर भी नहीं सूखेंगे पौधे, जानिए 5 सिंपल जुगाड़

एलोवेरा उगाएं बालकनी में

एलोवेरा एक सक्युलेंट प्लांट है, जो धूप और गर्मी में भी बढ़ता है। अगर पानी कम भी हो, तो एलोवेरा के पौधे में असर नहीं होता है और ये हरा-भरा बना रहता है। आप बड़े पॉट में एलोवेरा लगाएं ताकि इसे फैलने का स्पेस मिले। 

पोर्टुलाका या 9 o’clock प्लांट

तेज धूप में खिलने वाले पौधे में 9 बजे वाला पौधा पोर्टुलाका भी शामिल है। अगर गर्मियों में फूल वाले पौधे लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पोर्टुलाका बेस्ट ऑप्शन रहेगा। पौधे को सुबर और शाम पानी दें और 2 हफ्ते में एक बार खास भी दें। 

और पढ़ें: Vegetable Garden Tips: 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम