DIY Water Fountain Ideas for Home Decor: घर पर बेकार पड़ी चीजों जैसे कार्डबोर्ड, पत्थर और सीप से सुंदर आर्टिफिशियल फाउंटेन बनाएं। यहां देखें इंडोर होम डेकोर के लिए 3 अमेजिंग वाटर फाउंटेन DIY क्राफ्ट आइडिया।
DIY Artificial Fountain: घर के लिविंग एरिया में फाउंटेन डेकोर की बात ही अलग होती। वाटर फाउंटेन अकेले ही लिविंग एरिया को शानदार-अटैक्टिव दिखाने के लिए काफी है। बच्चे हों या बड़े फाउंटेन एक ऐसा होम डेकोर आइटम है, जिसपर हर किसी की नजर ठहर जाती है। आप भी अट्रैक्टिव वाटर फाउंटेन अपने होम डेकोर में एड करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए मार्केट से महंगे पीस खरीदने की जरूरत नहीं। कुछ बेकार पड़ी चीजों की मदद से शानदार आर्टिफिशियल वाटर फाउंटेन आप घर पर ही बना सकती हैं। यहां देखें 3 तरह के ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव वाटर फाउंटेन बनाने का सरल DIY क्राफ्ट आइडिया।

अट्रैक्टिव आर्टिफिशियल DIY फाउंटेन

ओवल शेप कार्ड बोर्ड लें। बोर्ड के चारों ओर ब्लैक और व्हाइट स्टोन ग्लू की मदद से चिपकाएं। अब बोर्ड के एक तरफ स्टोन के पांच लेयर एक के ऊपर एक बनाएं। एक लेयर व्हाइट स्टोन के फिर दूसरा लेयर ब्लैक स्टोन के एक-एक लेयर सावधानी से सेट करें। अब अलग-अलग साइज के तीन सीप सेल लें। एक-एक लेयर स्टोन में ग्लू की मदद से चिपका दें। सबसे ऊपर एक कलरफुल मीनी ग्लास बॉटल फिक्स करें। इसे पिंक या रेड पेंट से कलर करें। अब ब्लू पेंट से सीप सेल और कार्ड बोर्ड के ओपन हिस्से को कलर करें। हॉट ग्लू गन की मदद से बॉटल से सीप सेल तक वॉटर फ्लो लुक क्रिएट करें और कार्ड बोर्ड में भी ग्लू से पानी जैसे लहर बनाएं। अब कुछ ग्रीन ऊन को छोटे-छोटे कट करें और उससे स्टोन और फाउंटेन के ऊपर-नीचे फिक्स करें यह इस फाउनटेंन को नुचरल फील देगा। ऐसे ही कुछ आर्टिफिशियल मीनी प्लांट्स, मशरूम से इसे डेकारेट करें। आपका शानदार आर्टिफिशियल DIY Fountain तैयार है।
ब्यूटीफुल फाउंटेन DIY

एक सर्कल प्लास्टिक कंटेनर कैप लें उसके चारों ओर ब्लैक स्टोन, ग्लू की मदद से एक-एक कर चिपका दें। एक साइड कार्डबोर्ड स्टैंट और कुछ स्टोन एक के ऊपर एक करके फिक्स करें। सभी चीजों को ब्लैक पेंट से कलर कर दें। अब कैप के ओपन हिस्से को और स्टोन के ऊपरी हिस्से को पहले व्हाइट कलर से फिर ब्लू कलर से पेंट करें। फिर दो मिनी बॉटल फिक्स करें। एक स्टैंड पर और एक ऊपरी स्टोन पर। अब हॉट ग्लू गन की मदद से ओपन ब्लू हिस्से में पानी की लहर क्रिएट करें। एक पेपर पर ग्लू की लंबी-लंबी पतली लेयर बनाएं और सूख जाने पर उसे पेपर से सावधानी से अलग करें और बॉटल में डालकर झरने का लुक क्रिएट करें। अब फाउंटेन के चारों और आर्टिफिशियल फ्लावर, डेकोरेटिव पीस से डेकोरेट करें। आपका मिनी फाउंटेन तैयार है।
होम डेकोर के लिए शानदार फाउंटेन DIY क्राफ्ट

एक टेप कार्ड बोर्ड लें और उसपर एक-एक कर स्टोन फिक्स कर पूरी तरह से कवर कर दें। अब टेप कार्ड बोर्ड से थोड़ा बड़ा एक सर्कल कार्ड बोर्ड लें और टेप कार्ड बोर्ड को उसपर फिक्स करें। सर्कल कार्ड बोर्ड के ओपन हिस्से को ग्रीन पेंट से कलर करें। अब एक साइड से एक के ऊपर एक आड़े-टेड़े स्टोन रखते हुए गूल गन की मदद से चिकाते हुए एक हाइट क्रिएट कर लें। उसपर एक-एक लेकर में 5 सीप सेल फिक्स करें। अब कार्ड बोर्ड के अंदर एक सर्कल कार्ड फिक्स करें। अंदर के हिस्से और सीप सेल को ब्लू पेंट से कलर कर दें, फिर व्हाइट टच दें। हाट ग्लू गन से ऊपर से नीचे तक वाटर फॉल लुक क्रिएट करें और कार्ड बोर्ड के अंदर पानी के लहर बनाएं। ग्रीन ऊन कट कर शैवाल-काई लुक क्रिएट करें और आर्टिफिशल प्लांट्स, डेकोरेटिव आइटम्स से डेकोरेट करें। शानदार आर्टिफिशियल फाउंटेन तैयार है।


