- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Watermelon Gardening Tips: फरवरी में लगाएं तरबूज की बेल, 60 दिन में मिलेंगे बड़े और मीठे फल
Watermelon Gardening Tips: फरवरी में लगाएं तरबूज की बेल, 60 दिन में मिलेंगे बड़े और मीठे फल
Watermelon Farming at Home: गर्मियों में आप भी बाजार से मीठा और रसीला तरबूज लेकर आते हैं, लेकिन अगर आप इस बार घर पर ही अपनी छत, बालकनी या छोटे किचन गार्डन में तरबूज उगना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप गमले में इसकी बेल लगाएं।

घर में कैसे लगाएं तरबूज
तरबूज की गार्डनिंग करने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल के बीच होता है। इस पौधे की बेल लगाने के लिए 22 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान सही रहता है, इससे पौधा तेजी से बढ़ता है। इसे आप बीज या फिर पौधे से इसे लगा सकते हैं।
बीज से कैसे लगाएं तरबूज का पौधा
तरबूज की बेल लगाने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के हाइब्रिड या देसी तरबूज के बीज लें। बीज को लगाने से पहले इसे 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे अंकुरण जल्दी होता है। आप किसी छोटे पौधे से भी इसकी बेल तैयार कर सकते हैं।
तरबूज के पौधे के लिए कैसी मिट्टी और गमला लें
अगर आप गमले में तरबूज उग रहे, तो कम से कम 15 से 18 इंच का चौड़ा और बड़ा गमला लें। मिट्टी हल्की और अच्छी ड्रेनेज वाली होनी चाहिए। इसके लिए आप गार्डन सॉइल के साथ 30% गोबर की खाद और 20% रेत को मिलाकर एक भुरभुरी सी मिट्टी तैयार करें।
तरबूज के बीज लगाने का तरीका
तरबूज के लिए गमले में मिट्टी तैयार करने के बाद एक से डेढ़ इंच गहरा गड्ढा करें। उसमें दो से तीन बीज डाल दें। ऊपर से हल्की मिट्टी डालें और पानी दें। 5 से 7 दिनों में बीज अंकुरित होने लगेंगे।
तरबूज की बेल की देखभाल कैसे करें
तरबूज की बेल फैलने वाली होती है, इसलिए इसे ज्यादा जगह की जरूरत होती है। रोज इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी दें, लेकिन पानी जमा ना होने दें। हर 15 दिन में ऑर्गेनिक खाद्य या वर्मी कंपोस्ट डालें। बेल बढ़ने पर उसे सहारा देने के लिए जाली या फिर रस्सी का इस्तेमाल जरूर करें।
कितने दिन में आएंगे फल
तरबूज की बेल में लगभग 60 से 75 दिनों में फूल और फिर फल लगने लगते हैं। जब तरबूज का रंग गहरा हरा हो जाए और नीचे की तरफ पीला निशान दिखाई दें, तो समझ जाए कि फल पक गया है। ऐसे समय तरबूज को तोड़ लें और घर पर ही और ऑर्गेनिक, मीठा और रसीला तरबूज का आनंद लें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.