6 week pregnancy after 1 month marriage: शादी के एक महीने बाद जब कपल को 6 हफ्ते की प्रेग्नेंसी का पता चला, तो वे हैरान रह गए। डॉक्टर शोभा बताती हैं कि गर्भ की उम्र LMP यानी अंतिम माहवारी की तारीख से गिनी जाती है।

Gestational Age: एक कपल शादी के एक महीने बाद गायनोलॉजिस्ट के पास जाता है। गायनोलॉजिस्ट महिला के लक्षणों को जांचने के बाद अल्ट्रासाउंड की सलाह देती हैं। जब अल्ट्रासाउंड किया जाता है, तो पता चलता है कि महिला को 6 हफ्तों का गर्भ है, यानी कि महिला प्रेग्नेंट है। जब डॉक्टर ने यह बात पति और पत्नी को बताई, तो दोनों की शक्ल देखने लायक थी। पति तुरंत कहता है कि हमारी शादी को तो एक ही महीना हुआ है, तो आखिर 6 हफ्ते का गर्भ कैसे हो सकता है? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह सिर्फ एक कपल की प्रॉब्लम नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों की प्रॉब्लम हो सकती है। इस बारे में डॉक्टर शोभा फर्टिलिटी सेंटर की डॉक्टर शोभा ने एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में डॉक्टर बताती हैं कि उन्होंने कपल्स के बीच कन्फ्यूजन बढ़ने से पहले उनकी समस्या को दूर किया। तो आइए जानते हैं कि आखिर कैसे यह कैसे संभव हो सकता है?

गर्भ की उम्र आखिर कैसे गिनी जाती है?

View post on Instagram

डॉ शोभा कहती हैं कि गर्भ की उम्र का निर्धारण महिला के पीरियड्स की डेट से किया जाता है। यानी कि जब महिला को पीरियड्स आते हैं, उसी दिन से प्रेग्नेंसी का समय काउंट किया जाता है। अगर महिला पीरियड्स होने के बाद शादी करती है और फिर वह शादी के पहले दिन ही कंसीव कर लेती है, तो एक महीने बाद गर्भ छह हफ्ता का कहलाएगा। डॉक्टर शोभा जब कपल्स को ये बात समझाती हैं, तो उनका कंफ्यूजन दूर हो जाता है। 

और पढ़ें: सुष्मिता सेन की उम्र में हार्ट अटैक कॉमन? 45+ वूमन इन संकेतों को न करें इग्नोर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.गर्भकाल की शुरुआत कब से मानी जाती है?

उत्तर: अंतिम माहवारी की पहली तारीख को गर्भकाल की शुरुआत माना जाता है।इस तारीख से डॉक्टर 40 हफ्ते (280 दिन) की प्रेग्नेंसी गिनते हैं।

2.कब पहला अल्ट्रासाउंड सटीक माना जाता है?

उत्तर: पहली तिमाही (0–12 हफ्ते) में अल्ट्रासाउंड को डॉक्टर सटीक मानते हैं। इसमें भ्रूण की लंबाई मापी जाती है।

3.क्या अल्ट्रासाउंड से प्रेग्नेंसी की सही उम्र पता चलती है?

उत्तर: CRL (Crown-Rump Length) से प्रेग्नेंसी की उम्र लगभग 95% तक सही पता चल जाती है।

और पढ़ें: International Men's Day: सबसे ज्यादा पुरुषों में मौत का कारण हैं ये 4 खतरनाक बीमारियां