Carrot Lip Balm Homemade: ठंड में फटे होंठों को ठीक करने के लिए घर पर बनाएं प्राकृतिक गाजर लिप बाम, यहां देखें आसान रेसिपी।

DIY Lip Balm: ठंड की शुरुआत के साथ रूखी त्वचा की समस्या लगभग हर किसी को होती है। हाथ-पैर के साथ अगर सबसे ज्यादा कोई परेशानी देता है तो, वो Dry Lips हैं। बाजार में फटे हुए होठों को ठीक करने के लिए तमाम तरह के लिप बॉम मौजूद हैं, लेकिन केमिकल होने से इनका असर कुछ समय बाद ही खत्म हो जाता है। आप भी महंगे-महंगे Lip Therapy ट्राई कर थक चुके हैं, इस बार कुछ नेचुरल ट्राई करते हुए चुकंदर-अनार से हटकर घर पर गाजर से बनाएं Carrot Lip Balm।

घर पर लिप बाम बनाने का तरीका

DIY लिप बाम में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। आप भी नेचुरल टिंट के साथ होठों को वार्म रखना चाहते हैं, तो ये रेपिसी काम आ सकता है।

  • 1 टेबलस्पून गाजर का रस
  • हाफ टेबलस्पून घी
  • नरिशमेंट के लिए विटामिन E का तेल

ये भी पढ़ें- Winter Fatigue Cause: सर्दियों में ज्यादा नींद क्यों आती है? साइंस बताता है असली वजह

घर पर लिप बाम कैसे बनाएं ?

सबसे बड़े गाजर को धोकर सुखाएं और कद्दूकस करने के बाद ग्राइंड कर पेस्ट बनाएं। अब इसे किसी भी कॉटन कपड़े में डालकर पल्प अलग करते हुए रस अलग करें और लो फ्लेम पर पकाएं जबतक टैक्चर गाढ़ा हो जाए। अब इसमें घी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यदि घी नहीं पसंद हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद लिप बाम को किसी छोटे से बॉक्स में कर 30-40 मिनट के फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। बस होममेड लिप बाम तैयार है।

ये भी पढ़ें-Winter Care Tips for the Elderly: सर्दी में बुजुर्गों को गर्म और सुरक्षित रखने के ये 8 उपाय

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

लिप बाम लगाने के फायदे

ठंड के मौसम में नमी और डिहाइड्रेशन से ड्राई लिप्स की समस्या आम है। ऐसे में लिप बाम लगाने की सलाह दी जाती है, ये होठों को पोषण देने के साथ मुलायम बनाते हैं।

सर्दियों में होंठ क्यों फटते हैं?

ठंड में शुष्क हवाओं और तापमान से शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। जिसका असर होंठ पर पड़ता है और ये फट जाते हैं। इसके अलावा, विटामिन-पोषक तत्वों के साथ पानी की कमी के कारण भी ऐसा होता है।

होंठ फटने पर क्या लगाना चाहिए ?

फटे होंठों का इलाज, लिप बाम के अलावा नारियल तेल, बादाम तेल और ऑलिव ऑयल है। सोने से पहले इसे लगाएं, ये नेचुरली लिप्स को नरिश करने का काम करते हैं।