सार
Types of Doctor: सर्दी-जुकाम से लेकर सामान्य बीमारी के इलाज के लिए लोग जनरल फिजीशियन के पास जाते हैं। फिजीशियन हर बीमारी का इलाज नहीं करते हैं। आपको किसी खास बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जरूरत पड़ती है।
Doctors' Day 2024 : आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2024 देशभर में मनाया जा रहा है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाए जाने वाले खास दिन का अपना महत्व है। आज भी लोगों के बीच सही डॉक्टर्स के चुनाव को लेकर कंफ्यूजन रहता है। गंभीर एलर्जी से लेकर स्किन की समस्या के लिए लोग आज भी डर्मेटोलॉजिस्ट के बजाय जनरल फिजिशियन का चुनाव करते हैं। जानते हैं कि किस बीमारी में कौन-से डॉक्टर्स के पास जाना चाहिए।
ENT स्पेशलिस्ट: कान, नाक या फिर गले संबंधित समस्याओं के लिए आपको ENT specialist के पास जाना चाहिए। जिन लोगों टॉन्सिल की समस्या रहती है वो भी ENT स्पेशलिस्ट के पास जाकर इलाज करा सकते हैं।
एंडोक्रिनोलॉजिस्ट: हमारा शरीर हॉर्मोन की मदद से कार्य करता है। हॉर्मोन संबंधी समस्या जैसे कि थायराइड, बच्चों में डेवलपमेंट को लेकर समस्या, PCOS आदि के लिए एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट: आपने आई स्पेशलिस्ट के बारे में जरूर सुना होगा। आंखों के विशेषज्ञ को ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट कहा जाता है। आंख की किसी भी समस्या को दिखाने के लिए आपको Opthalmologist से मिलें।
कार्डियोलॉजिस्ट: जब से दिल की बीमारियां बढ़ गई है तब से लोग हार्ट स्पेशलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट के पास जाने लगे हैं। छाती में दर्द की समस्या होने पर एक बार जनरल फिजीशियन से मिलें और उनकी सलाह के बाद आप कार्डियोलॉजिस्ट के पास जा सकते हैं।
गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट: पेट से संबंधित समस्याओं का इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट करते हैं। किसी भी पेट संबंधी गंभीर बीमारी को डायग्नोज करने का काम एक Gastroenterologist का होता है।
गायनेकोलॉजिस्ट: स्त्री-रोग विशेषज्ञ महिलाओं के प्रजनन या यौन संबंधित बीमारियों के इलाज में मदद करती हैं। पीरियड्स से लेकर बच्चे के जन्म में संबंधित समस्याओं का निवारण एक गायनेकोलॉजिस्ट करती है।
साइकोलॉजिस्ट: एक साइकोलॉजिस्ट मानसिक बीमारियों से उबारने में मदद करता है। अगर आपको लंबे समय से स्ट्रेस या डिप्रेशन की समस्या है तो साइकोलॉजिस्ट के पास जाकर आप अपनी समस्या का इलाज कर सकते हैं।
फिजियोथेरेपिस्ट: किसी प्रकार की चोट या शरीर में विकलांगता को ठीक करने के लिए फिजियोथैरेपिस्ट मदद करते हैं।
जनरल फिजीशियन: किसी भी बीमारी की शुरुआत होने पर आप जनरल फिजिशियन से मिल सकते हैं। सामान्य बीमारी को ठीक करने से लेकर बीमारी के स्पेशलिस्ट की जानकारी देने का काम एक जनरल फिजिशियन करता है।
नोट: अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि किस डॉक्टर का चुनाव करना है तो आप फिजीशियन डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले सकते हैं। फिजीशियन आपको स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स सजेस्ट कर देंगे।
और पढ़ें: Happy doctors day 2024:इन मैसेज-कोट्स से डॉक्टर को कहे दिल से शुक्रिया
National Doctor's Day 2024: भारत के 5 महान डॉक्टर्स , जिनके नाम है मेडिकल जगत की ये बड़ी उपलब्धियां