MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • हार्ट ही नहीं...दांतों को भी इन 5 तरीकों से तनाव पहुंचाता है नुकसान, ऐसे रखें ख्याल

हार्ट ही नहीं...दांतों को भी इन 5 तरीकों से तनाव पहुंचाता है नुकसान, ऐसे रखें ख्याल

हेल्थ डेस्क.तनाव (stress ) का न केवल आपके फीजिकल हेल्थ पर बल्कि आपके दांतों की स्वच्छता पर भी भारी प्रभाव पड़ सकता है। रिसर्च इशारा करते हैं कि तनाव मौखिक स्वास्थ्य यानी ओरल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 17 2023, 04:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

जब कोई तनाव में होता है तो शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन रिलीज करता है। जो ब्लड सर्कुलेशन में शुगर (ग्लूकोज) को बढ़ाता है। यह हार्मोन उन तमाम कामों को रोकता है जो किसी बीमारी से लड़ने की स्थिति में जरूरी होता है।
 

28
Image Credit : our own

तनाव एक ऐसी चीज हैं जिस पर हम सभी अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। कोर्टिसोल हमें उन आदतों में का शिकार बना देता है जो अनहेल्थी है। ये हमारे दांतों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं 5 तरीकों से तनाव दांतों को पहुंचाता है नुकसान।

38
Image Credit : our own

तनाव में खुद की देखभाल करना देते हैं छोड़
तनाव के समय खुद की देखभाल एक चुनौती बन जाती है। तनाव की स्थिति में लोग कार्बोहाइड्रेट और चीनी जैसी चीजों को खाना शुरू कर देते हैं। यह सब प्लाक बिल्ड-अप और क्षय का कारण बन सकता है। यह पीरियडोंटाइटिस जैसे मसूड़ों की समस्याओं को जन्म दे सकता है। जो मसूड़ों को ढीला करता है।

48
Image Credit : Getty

ड्राई माउथ या ज़ेरोस्टोमिया
तनाव की वजह से लार का प्रोडक्शन कम होने लगता है। जिससे मुंह सूखने या ज़ेरोस्टोमिया की समस्या हो सकती है। ओरल हाइजिन के लिए लार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बहुत सारे खाद्य कणों को हटाने में एक बफर के रूप में काम करता है। इसमें एंजाइम भी होते हैं जो दांतों के रख रखाव में मदद करते हैं।

58
Image Credit : our own

जबड़े की जकड़न या ब्रुक्सिज्म
उच्च तनाव वाली नौकरी करने वाले लोगों में जबड़े का दबना काफी आम है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो तनाव होने पर कई लोग दांत या जबड़े को  भींचते हैं। यह मांसपेशियों को सक्रिय कर सकता है और इससे हमारे टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ (टीएमजे) में तनाव हो सकता है। इससे जबड़े और कान के आसपास तनाव और दर्द हो सकता है।जब आप अपना मुंह खोलते और बंद करते हैं, तब भी आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है, जिसे ब्रुक्सिज्म कहा जाता है।

68
Image Credit : Getty

दांत पीसना
कई लोग तनावपूर्ण स्थिति से अपने दिमाग को भटकाने के लिए अपने दांत पीसते हैं। जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है। यह दांतों में सेंसटिविटी का कारण बनता है।कोर्टिसोल के स्तर में वृद्धि एक प्रोटीन को ट्रिगर कर सकती है जो सूजन पैदा कर सकती है या सबसे अधिक संभावना मसूड़े की सूजन या पीरियंडोंटाइटिस का कारण बन सकती है।

78
Image Credit : Getty

अल्सर
तनाव के कारण भी छाले हो सकते हैं। आमतौर पर, सामयिक दवा इसका मुकाबला करने के लिए सबसे अच्छा काम करती है।
 

88
Image Credit : our own

तनावग्रस्त होने पर दांतों का कैसे रखे ख्याल
योग और ध्यान आदि करके अपना तनाव कम करें। दांतों की सफाई के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए अपने डेंटिस्ट से संपर्क करें। अगर आपको टीएमजे जैसी क्लिंचिंग की समस्या है, तो एक नाइट गार्ड (एक पारदर्शी ट्रे) मददगार हो सकता है।अपने मुंह को साफ रखने के लिए नियमित रूप से ब्रश करना और फ्लॉस करना चाहिए। इसके साथ हर छह महीने पर डेंटिस्ट से मिलना चाहिए।

और पढ़ें:

वन्स-ए-वीक इंसुलिन बदल देगी डायबिटीज पेशेंट की जिंदगी, 2025 में इंडियन मार्केट में होगी लॉन्च

स्पेन में मासिक धर्म की असहनीय पीड़ा के दौरान मेडिकल लीव: महिला कर्मचारियों के लिए संसद में कानून पास करने वाला पहला यूरोपीय देश
 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved