डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकते हैं ये 8 आम फूड्स – क्या आप इन्हें रोज खा रहे हैं?
हम अक्सर कुछ चीज़ें ये सोचकर खा लेते हैं कि ये ब्लड शुगर कम करेंगी, लेकिन असल में यही हमारे शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि हम इन फूड्स के बारे में जानें और इन्हें सोच-समझकर खाएं।

फ्रूट जूस :
फल हेल्दी होते हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन फ्रूट जूस में अक्सर बहुत ज़्यादा शुगर होती है। एक कप एप्पल जूस में करीब 24 ग्राम शुगर हो सकती है। जूस बनाने में फलों का फाइबर निकल जाता है और सिर्फ़ शुगर बचती है। दुकानों में मिलने वाले जूस में आर्टिफिशियल स्वीटनर भी मिलाए जाते हैं। फ्रूट जूस की जगह साबुत फल खाना बेहतर है।

दही :
दही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर एक हेल्दी फूड है। लेकिन फ्लेवर्ड दही में बहुत ज़्यादा शुगर मिलाई जाती है। एक कप स्ट्रॉबेरी दही में करीब 26 ग्राम शुगर हो सकती है, जो डेली रिकमेंडेड शुगर से ज़्यादा है। बिना शुगर वाला सादा दही खरीदें और उसमें फल या शहद मिलाकर मीठा करें।
केचप :
इडली, डोसा, बर्गर, फ्राइज़ जैसी कई चीज़ों के साथ हम केचप खाना पसंद करते हैं। लेकिन केचप में आपके सोच से ज़्यादा शुगर होती है। एक चम्मच केचप में करीब 4 ग्राम शुगर हो सकती है। ये कम लग सकता है, लेकिन कई चम्मच केचप इस्तेमाल करने पर शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है। केचप की जगह टमाटर की चटनी या घर पर बनी चटनी इस्तेमाल करें।
सीरियल्स :
नाश्ते के लिए सीरियल्स अक्सर बच्चों को पसंद आते हैं। लेकिन कई सीरियल्स में बहुत ज़्यादा शुगर मिलाई जाती है। कुछ चॉकलेट फ्लेवर वाले सीरियल्स में एक कटोरी में 12 ग्राम तक शुगर हो सकती है। बिना शुगर वाले ओट्स, रागी, गेहूं जैसे सीरियल्स चुनें।
पैकेट वाला ब्रेड :
ब्रेड हमारे रोज़ के खाने का एक अहम हिस्सा है। लेकिन दुकानों में मिलने वाले कई पैकेट वाले ब्रेड में शुगर मिलाई जाती है। एक स्लाइस ब्रेड में 2 से 4 ग्राम शुगर हो सकती है। होल व्हीट ब्रेड चुनें, क्योंकि उसमें शुगर कम होती है।
एनर्जी ड्रिंक्स :
एनर्जी ड्रिंक्स तुरंत एनर्जी देने के लिए पी जाती हैं, लेकिन इनमें शुगर और कैफीन बहुत ज़्यादा होता है। एक कैन में 25 से 30 ग्राम तक शुगर हो सकती है, जो डायबिटीज़ और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है। इसकी जगह पानी, नारियल पानी या छाछ जैसे हेल्दी ड्रिंक्स पीना बेहतर है।
सलाद ड्रेसिंग :
सलाद हेल्दी होता है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन दुकानों में मिलने वाली सलाद ड्रेसिंग में बहुत ज़्यादा शुगर और नमक मिलाया जाता है। एक चम्मच ड्रेसिंग में 5 ग्राम शुगर हो सकती है। घर पर ऑलिव ऑइल, विनेगर, काली मिर्च, नींबू का रस जैसी चीज़ों से सलाद ड्रेसिंग बनाएं।
चॉकलेट मिल्क :
बच्चों और बड़ों को पसंद आने वाले चॉकलेट मिल्क में बहुत ज़्यादा शुगर होती है। एक कप चॉकलेट मिल्क में 24 ग्राम शुगर हो सकती है। सादा दूध पीना या कम शुगर वाले चॉकलेट पाउडर से बना दूध पीना बेहतर है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

