MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Heart disease warning: ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं कर रहा काम, इन 7 संकेत देते हैं चेतावनी

Heart disease warning: ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं कर रहा काम, इन 7 संकेत देते हैं चेतावनी

हेल्थ डेस्क. दिल से जुड़ी बीमारी लगातार लोगों को जकड़ रही है। ब्लड सर्कुलेशन सही होने पर कई तरह की बीमारियां दूर रहती है। लेकिन अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं हो तो ये बताता है कि आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Aug 08 2023, 10:42 AM IST| Updated : Aug 08 2023, 11:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

वैसे तो ब्लड सर्कुलेशन के खराब होने की कई वजहें होती है। लेकिन सबसे आम कारणों में से एक है हार्ट से जुड़ी जटिलताएं। इसके अलावा डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल भी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। यह जानना जरूरी है कि खराब ब्लड सर्कुलेशन कैसे आपके शरीर को प्रभावित करता है। इस गंभीर मेडिकल कंडिशन के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना क्यों जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई करता है। इसलिए अगर ये ठीक से काम नहीं करता है तो कई तरह की शारीरिक दिक्कत नजर आने लगेगी। तो आइए बताते हैं खराब ब्लड सर्कुलेशन की शुरुआती लक्षण-

28
Image Credit : Getty

ठंडे हाथ-पैर

गर्म वातावरण में भी, अपने हाथों और पैरों में लगातार ठंडक का अनुभव होना, खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। जब हाथ-पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है तो शरीर महत्वपूर्ण अंगों को ब्लड भेजने को प्राथमिकता दे सकता है, जिससे आपके हाथ और पैर ठंडे और सुन्न महसूस होने लगते हैं। यदि आप अक्सर इस लक्षण को नोटिस करते हैं, तो आपको डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

38
Image Credit : Getty

सूजन और एडिमा

पैरों और टखनों में सूजन या फिर पैरों में एडिमा खराब बल्ड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। जब ब्लड हार्ट तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता है तो निचले हिस्सों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है। जिससे सूजन हो सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने या खड़े रहने से यह स्थिति बिगड़ सकती है। यदि आप लगातार सूजन का अनुभव करते हैं, तो इसकी जांच करानी चाहिए।

48
Image Credit : Getty

​थकान और अत्यधिक कमजोरी

कम काम करने के बाद भी अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो तो यह भी खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत है। दरअसल, आपकी मांसपेशियों को बेहतर काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है जो खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से नहीं मिल पाती है। जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

58
Image Credit : Getty

स्तब्ध हो जाना और झुनझुनी

झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव, विशेष रूप से हाथों, पैरों या अंगों में, खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत होता है। तंत्रिका संबंधी संभावित समस्याओं के लिए डॉक्टर से दिखाने की जरूरत होती है

68
Image Credit : Getty

घावों का धीरे-धीरे ठीक होना

खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर की नेचुरल ट्रीटमेंट में भी बांधा पहुंचती है। घाव के भरने में अगर लंबा वक्त लगता है तो यह भी एक खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत होता है।

78
Image Credit : freepik

स्किन का रंग बदलना

त्वचा का मलिनकिरण जैसे पीला या नीला रंग भी खराब ब्लड सर्कुलेशन के संकेत हो सकते हैं। स्किन में ब्लड सर्कुलेशन कम होने से रंग में परिवर्तन हो सकता है।

88
Image Credit : Getty

​स्तंभन दोष

पुरुषों में, स्तंभन दोष (ईडी) को कभी-कभी खराब रक्त परिसंचरण से जोड़ा जा सकता है। लिंग में अपर्याप्त रक्त प्रवाह इरेक्शन प्राप्त करने या बनाए रखने की क्षमता में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

और पढ़ें:

इन 7 घरेलू उपाय से छूमंतर हो जाएगी सूखी खांसी

आंखों का ख्याल रखेंगे ये 8 फूड्स, ना रोशनी की होगी कमी ना होगा EYE FLU

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved