MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट 'एरिस' का कहर, हर सात में से 1 शख्स हो रहा शिकार

ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट 'एरिस' का कहर, हर सात में से 1 शख्स हो रहा शिकार

ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट 'एरिस'(Eris) तेजी से फैल रहा है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKSHA) ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी किया जिसमें बताया गया है कि कितनी तेजी से फैल रहा है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Aug 05 2023, 02:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

ब्रिटेन में बढ़ा कोविड

ब्रिटिश हेल्थ एजेंसी के मुताबिक रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के जरिए करीब 4,396 सैंपल लिए गए। इनमें से 5.4 फीसदी मरीजों में कोरोना यरस की पुष्टी की गई। वहीं, पिछली रिपोर्ट में ये संख्या 4,403 में से 3.7 फीसदी थी। UKSHA के चीफ डॉक्टर मैरी ने बताया कि कोरोना के मामले बीते दिनों के मुकाबले बढ़ा है। खासकर बुजुर्गों को यह नया स्ट्रेन निशाना बना रहा है। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है और लोगों को कोरोना नियम का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

28
Image Credit : Getty

3 जुलाई को कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान

एरिस, जो EG.5.1 वेरिएंट का उपनाम है। ये सात कोरोना के नए मामलों में से एक हो सकता है। बता दें कि 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए वैरिएंट पहचाना गया था और एरिस नाम दिया गया था।

38
Image Credit : our own

​यूके में 11.8% मामले एरिस से जुड़े

यूकेएसएचए वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के दूसरे सप्ताह में यूके के 11.8% सिक्वेंसेसज EG.5.1 वे के रूप में क्लासिफाइड किया गया था। 31 जुलाई को ब्रिटेन के डेटा में जीनोम की बढ़ती संख्या के कारण इसे मॉनिटरिंग सिग्नल से बढ़ाकर वैरिएंट V-23JUL-01 कर दिया गया था।

48
Image Credit : Getty

कोरोना का खतरा बना हुआ है

वहीं, WHO का कहना है कि 5 मई 2023 को COVID-19 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया गया था। बावूजद इसके कोविड 19 एक बड़ा खतरा बना हुआ है। WHO की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक EG.5.1 45 देशों में पाया गया है।

58
Image Credit : google

​ब्रिटेन में कोविड के मामले किस वजह से बढ़ रहे हैं?

मीडिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 'बार्बी'( Barbie ) और 'ओपेनहाइमर'(Oppenheimer) फिल्मों की रिलीज ने मामलों की संख्या में वृद्धि में योगदान दिया हो सकता है। इस उछाल के पीछे खराब मौसम और घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अन्य कारण बताए जा रहे हैं।

68
Image Credit : our own

अमेरिका में भी कोविड के मामले बढ़ रहे हैं

अमेरिका में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दिसंबर से अस्पताल में भर्ती होने की दर में 10% की बढ़ोतरी हुई थी। यूएस सीडीसी का कहना है, "अमेरिका में कोरोना के कारण कुल 8,035 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जून के मध्य से यह पैटर्न बढ़ रहा है। खराब मौसम को इस मामले का मुख्य कारण बताया जा रहा है। गर्मी के कारण बहुत से लोग घर के अंदर रहना पसंद करते हैं जहां हवा का संचार नहीं होता है और ऐसा वातावरण श्वसन वायरस को जीवित रहने के लिए सही माहौल देता है।

78
Image Credit : our own

क्या लक्षणों में कोई अंतर है?

पिछली लहरों में दिखे कोविड के लक्षणों के नेचर में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।जिन देशों में मामले बढ़ रहे हैं, वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सिरदर्द, बुखार या नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।

88
Image Credit : our own

कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन

लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की सलाह दी जा रही है।हाथों को साफ रखना, खुली सतहों को छूने से बचना, यदि आवश्यक न हो तो भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना शामिल है। इसके अलावा घर क के अंदर की हवा को हवादार रखना और लक्षण दिखने पर अलग-थलग रहना कुछ ऐसे एहतियाती कदम हैं जिनका पालन करना आवश्यक है।

और पढ़ें:

मां बनने में हो रही है दिक्कत, कहीं इस विटामिन की तो नहीं है कमी

बीयर पीने से क्या पेट निकल आता है बाहर, जानें क्या है सच?

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Child Immunization Guide: 10 साल के बच्चे का वैक्सीनेशन कहीं भूल तो नहीं गए? जानें कौन-सी वैक्सीन हैं जरूरी?
Recommended image2
Kuldeep Yadav Wedding : बाराती बनकर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, गेस्ट की लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज
Recommended image3
102 साल की 'ओल्ड बेबी', 50 साल से नहीं गईं अस्पताल! ये है लंबी उम्र का राज
Recommended image4
Weight Loss Tips: 3 महीने में घटाया 14 किलो, श्रुति ने बताया कैसे पहुंची 63 से 49 किलो तक...
Recommended image5
Sleep Epidemic: भारत में हर दूसरा शख्स नींद का मारा, कहीं आप भी तो नहीं इस 'खामोश महामारी' के शिकार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved