रूखे बालों से परेशान हैं? शहद, दही, केला, एवोकाडो, एलोवेरा और मेथी जैसे घरेलू नुस्खों से पाएं मुलायम और चमकदार बाल।

क्या रूखे बाल आपकी चिंता का कारण बन रहे हैं? कुछ हेयर पैक की मदद से आप बालों के रूखेपन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर पैक के बारे में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहला नुस्खा

दो टेबल स्पून शहद और आधा कप दही मिलाकर अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। 

दूसरा नुस्खा

एक केले को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट बना लें। फिर उसमें एक टेबल स्पून शहद और नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। 

तीसरा नुस्खा 

पके हुए एवोकाडो के गूदे में एक टेबल स्पून शहद और जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। 

चौथा नुस्खा

एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिलाकर बालों में लगाने से भी रूखेपन से राहत मिलती है। 

पांचवां नुस्खा

मेथी के दाने भिगोकर रखें और सुबह उस पानी से बालों को धोएं। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

छठा नुस्खा 

नारियल तेल से स्कैल्प पर मालिश करने से भी बालों का रूखापन दूर होता है।