Avoid split ends hair: दो मुंहे बाल होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या ज्यादा शैंपू करने से बाल दोमुंहे हो सकते हैं? स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए क्या करें?

दो मुंहे बाल आपके हेयर को न सिर्फ खराब दिखाते हैं बल्कि हेयर हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते। जब बालों को बहुत ज्यादा स्टाइल या गलत शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है, तो दो मुंहे बाल तेजी से बढ़ते हैं। बालों की सबसे ऊपर कुछ क्युटिकल लेयर होती है, जो कि एक प्रोटेक्टिव लेयर होती है। बालों को नुकसान पहुंचाने पर यह क्युटिकल लेयर हटने लगती है जिससे कारण बाल दो भागों में बट जाते हैं। नमी की कमी के कारण भी बाल नीचे से फटने लगते हैं और रूखे हो जाते हैं। जानिए किन उपाय की मदद से दोमुंहे बालों से बचा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बालों के बचाएं एक्सट्रीम हीट से

बालों में बहुत ज्यादा हीट का इस्तेमाल करने से हेयर क्यूटिकल डैमेज हो जाते हैं। बालों को हीट प्रोटेक्ट सीरम लगाने के बाद ही स्टाइल करें। कमजोर बालों पर कम टेंपरेचर में स्टाइलिंग करने की कोशिश करें। अगर आप ठंडा ड्रायर चलाएंगे, तो भी बालों को काफी हद तक हीट से बचा सकते हैं। धूप में निकलते समय बालों को ढक कर चले। ऐसा करने से दो मंहे बालों से बचा जा सकता है।

केमिकल के इस्तेमाल से बचें

अगर बालों में बहुत ज्यादा कैमिकल यूज किए जाते हैं, तो ये खराब होने लगते हैं। रॉबॉन्डिंग से लगाकर बार-बार कलर लगाने से भी समस्या होने लगती है। कोशिश करें कि सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें वरना ज्यादा हानि पहुंच सकती हैं।

और पढ़ें: Fatty Liver Disease: आपकी ये रोज़ की आदतें लिवर में बढ़ा रहीं चर्बी, आज ही बदल डालें-वरना 

अधिक शैंपू का इस्तेमाल

अधिक सल्फेट से झाग बनता है, तो सिर साफ होता है। अगर आप हफ्ते में 3 से 5 बार शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो बालों का नैचुरल ऑयल खत्म होने लगता है, जिससे बाल दोमुंहे होने लगते हैं। बेहतर होगा कि शैंपू कम यूज करें और अधिक सल्फेद शैंपू से बचें। 

एल्कोहल शैंपू से बचें

कुछ लोग अधिक एल्कोहल शैंपू का यूज करते हैं, जिसके कारण बालों की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है। आपको ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए रीठा शैंपू का यूज करना चाहिए।

और पढ़ें: नहाने की एक गलती बालों को कर सकती हैं डैमेज, नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया