दांत दर्द कई कारणों से हो सकता है। अगर दांत दर्द लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है। आइए, दांत दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानें।

हेल्थ डेस्क। लोग शरीर का ख्याल तो खूब रखते हैं लेकिन दातों को भूल जाते हैं। अगर इन्हें अनदेखा किया जाये तो एक वक्त ऐसा आता है जब दातों में झनझनाहट महसूस होने लगती हैं। इतना ही नहीं दातों में अहसहनीय दर्ज भी होता है। अगर बच्चों या फिर खुद आद दातों के दर्द से परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाये, साथ ही इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। ये आपको तुरंत दर्द से राहत देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नमक का पानी

नमक के पानी से कुल्ला करने से दांत दर्द से राहत मिल सकती है। नमक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांत दर्द में आराम देते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर कुल्ला करें।

2. बर्फ लगाना

दर्द वाले दांत पर बर्फ लगाने से भी आराम मिल सकता है। इसके लिए 15-20 मिनट तक बर्फ लगाएं।

3. लौंग

दांत दर्द में लौंग चबाने से भी राहत मिल सकती है।

4. टी बैग

ठंडा टी बैग लगाने से भी दांत दर्द से आराम मिल सकता है।

5. शहद

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है।

6. हल्दी

दर्द वाले दांत पर हल्दी का पानी लगाने से भी आराम मिल सकता है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसमें मदद करते हैं।

7. अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें- रोजाना एक मुठ्ठी खा लें ये बीज और फिर देखें अजब-गजब कमाल

ये भी पढ़ें- बिना मेहनत वजन कम करने का राज, बस रात में करें ये काम !