पुर्तगाल की एक महिला भारत में दवाओं के सस्ते दाम से हैरान है। उन्होंने खांसी की दवा सिर्फ ₹252 में खरीदी, जो यूरोप की कीमतों से बहुत कम है। उनका यह अनुभव बताता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुर्तगाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में दवाओं के सस्ते दाम पर अपनी हैरानी जता रही है। इनेस फारिया नाम की इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भारत का यह अनुभव शेयर किया है। दरअसल, इनेस को तेज खांसी थी, जिसके लिए वह एक आम मेडिकल शॉप पर दवा लेने पहुंची थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इनेस ने खांसी की एक सिरप की बोतल और गले के दर्द के लिए गोलियों के तीन पैकेट खरीदे। इन सबके लिए दुकानदार ने उनसे सिर्फ 252 रुपये मांगे। वीडियो में फारिया बताती हैं कि यूरोप की कीमतों से तुलना करें तो यह 2 यूरो से भी कम है।

दवाओं का बिल देखकर इनेस अपनी खुशी और हैरानी छिपा नहीं पाईं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारत में दवाओं की कीमत ने मुझे सच में चौंका दिया। मैं दुकान पर यह सोचकर गई थी कि बहुत पैसे लगेंगे। लेकिन मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी कम कीमत पर दवा मिल जाएगी। अब तो मैं सोच रही हूं कि यहीं शिफ्ट हो जाऊं।’

View post on Instagram

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स किए। कई लोगों ने लिखा कि विदेशों में आम दवाओं के लिए भी इससे दस गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो दिखाता है कि भारत का हेल्थकेयर सेक्टर आम लोगों के लिए कितना सुलभ है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अब समझ आया कि विदेश से आने वाले लोग भारत से थोक में दवाएं क्यों खरीदकर ले जाते हैं।’