Raw Instant Noodles: कच्ची इंस्टेंट नूडल्स खाने से पाचन समस्या, डिहाइड्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। जानें कच्चा नूडल्स खाने से होने वाले नुकसान।

Raw Instant Noodles Side effect: गर्म पानी डालकर तुरंत पकाने वाले नूडल्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ऐसे नूडल्स का इस्तेमाल अक्सर लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं। वहीं बच्चों के बीच के इंस्टेंट नूडल्स खूब पॉपुलर है। क्रेज इतना ज्यादा है कि बच्चे से लेकर टीनएजर्स इसे कच्चा खाना ही शुरू कर देते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मिस्त्र के काहिरा में कच्ची इंस्टेंट नूडल्स को लेकर एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। 13 वर्ष के लड़के ने सुबह नाश्ते में करीब 3 पैकेट इंस्टेंट नूडल्स खाई और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। जानते हैं इंस्टेंट नूडल्स कच्चा खाना क्यों जानलेवा साबित हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टेंट नूडल्स कच्चा खाने से पाचन में रुकावट

इंस्टेंट नूडल्स कच्चा खाने के बाद बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी जैसी लक्षण दिखने लगे। कुछ समय बाद उसकी मौत भी हो गई। आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इंस्टेंट नूडल्स में ही कुछ खराबी होगी, तो आपको बताते चलें कि रिपोर्ट में कहा गया कि नूडल्स में किसी प्रकार के जहरीले तत्व नहीं थे। बड़ी बात निकल कर सामने आई कि कच्ची नूडल्स को अधिक मात्रा में खाने के कारण पाचन में समस्या पैदा हो गई। सूखे नूडल्स खाने से डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई। अधिक सोडियम युक्त नूडल्स को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो सीधा असर हार्ट पर पड़ता है। जानिए कच्ची नूडल्स खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंचते हैं। 

और पढ़ें: Weight Loss Motivation: वजन कम करने के दौरान ये 8 बातें करती हैं डिमोटिवेट? 50 kg वेट लॉस करने वाली डॉक्टर ने दिया जवाब

कच्ची इंस्टेंट नूडल्स खाने से क्या नुकसान होते हैं?

  1. इंस्टेंट नूडल्स में अधिक मात्रा में सोडियम होता है, जो सीधे लिवर को प्रभावित करता है।
  2. अधिक सोडियम युक्त नूडल्स खाने से ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2000 मिलीग्राम से अधिक सोडियम नहीं खाना चाहिए, जबकि कच्चे नूडल्स में 1829 मिलीग्राम सोडियम होती है, जो कि काफी ज्यादा है। ऐसे स्ट्रोक या हृदय गति रुकने का खतरा बढ़ जाता है।
  4. इंस्टेंट नूडल्स में फाइबर भी कम होता हैं, जिससे टाइप टू डायबिटीज, रेक्टल कैंसर और हार्ट डिसीज होने का खतरा अधिक होता है। कच्चे नूडल्स पचाने में मुश्किल आती है, जो आंतों में भी रुकावट पैदा कर सकता है। 
  5. पाचन प्रक्रिया से पानी को खींचकर कच्चा नूडल्स डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

और पढ़ें: पब्लिक टॉयलेट से लेकर पीरियड्स तक, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी हाइजीन टिप्स