MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • पीरियड्स में बाल धोने से मना करना धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण से है जुड़ा, जानें किस तरह बॉडी के लिए है खतरनाक

पीरियड्स में बाल धोने से मना करना धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण से है जुड़ा, जानें किस तरह बॉडी के लिए है खतरनाक

मां, दादी-नानी सभी ने आपको मना किया होगा कि पीरियड्स में बाल नहीं धोना चाहिए। सुनकर गुस्सा आता होगा और लगता होगा कि ये किसी मान्यता को जोड़कर कहा जा रहा है। लेकिन पीरियड्स के दौरान वाकई बाल नहीं धोना चाहिए। वैज्ञानिक कारण इसके पीछे छुपा है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 04 2023, 02:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने का रिजन कोई धार्मिक नहीं बल्कि हेल्थ से जुड़ा होता है। बहुत ही कम लड़कियां इस बात को जानती हैं। जिसकी वजह से वो इन बातों को नकारते हुए हर दूसरे दिन अपने बालों में शैंपू कर लेती हैं। लेकिन इससे वो अपने हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। आइए जानते हैं, क्योंकि पीरियड्स में बाल नहीं धोना चाहिए।

26
Image Credit : our own

पीरियड्स में शरीर का तापमान होना चाहिए गर्म

पीरियड्स में तीन दिन बाल धोने की मनाही होती है। दरअसल, माहवारी के दौरान शरीर का गर्म होना जरूरी होता है। ताकि ब्लड का फ्लो सही रहें। किसी को तीन दिन पीरियड्स होते हैं, तो किसी को पांच दिन या फिर किसी को सातों दिन ब्लीडिंग होती है। अगर ऐसे में बाल महिलाएं धोती हैं तो शरीर का तापमान कम हो जाता है। जिसकी वजह से कम दिन में ही पीरियड्स यानी ब्लीडिंग खत्म हो जाती है। वो अपने सर्किल को पूरा नहीं कर पाती है।

36
Image Credit : our own

गर्भाशय में बन सकती है गांठ

ब्लीडिंग बीच में रुक जाने से खून थक्के गांठों की शक्ल ले लेते हैं।कई बार दवा से ये गांठें बाहर नहीं निकल पाती है। इसके लिए सर्जरी से गुजरना होता है। दूसरा पेट में दर्द और इंफेक्शन की समस्या दिखने लगती हैं।

46
Image Credit : Getty

तीन दिन बाद बाल को धोएं

पीरियड्स में अगर जरूरी नहीं हो तो फिर इसके खत्म होने पर बाल धोएं। नहीं तो तीन दिन बाद गुनगुने पानी से हेयर वॉश करें। इससे पेट दर्द में राहत मिलने के साथ-साथ शरीर का तापमान भी गर्म रहेगा।

56
Image Credit : social media

बालों को धोने का सही तरीका

हमारी दादी-नानी यहां तक की मां को भी आपने देखा होगा कि वो बाल को आगे लटकार धोती हैं। जबकि आज के दौर में लोग पीछे की तरह बाल करके धोते हैं। लेकिन डॉक्टर की मानें तो सही तरीका बालों को आगे की तरफ लटकर दोना है। इससे बालों का झड़ना तो कम होता ही है, शरीर में ब्लड फ्लो भी सही रहता है। इससे ब्रेन में ऑक्सीजन फ्लो भी बढ़ता है।

66
Image Credit : Getty

स्ट्रेस, माइग्रेन समेत कई दर्द होते हैं दूर

सिर को आगे की तरफ झुकाकर बाल को धोने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। जिसकी वजह से मेंटल हेल्थ ठीक रहता है। स्ट्रेस, माइग्रेन समेत गर्दन का दर्द भी ठीक हो जाता है। इसलिए हर दूसरे दिन कम से कम 4 मिनट सिर को आगे लटाकर बैठना चाहिए।

और पढ़ें:

क्या हर किसी के लिए मुमकीन हैं अक्षय कुमार की तरह लाइफस्टाइल जीना?

आधी रात में पसीने से तरबतर होकर खुल जाती है नींद, तो जानें इसका कारण और रोकने के उपाय

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved