How to Remove Water Stains From Wood: लकड़ी के फर्नीचर पर पड़े सफेद या काले पानी के दाग हटाना अब आसान है। वेसलीन और ऑक्सैलिक एसिड की मदद से बिना लकड़ी को नुकसान पहुंचाए जिद्दी दाग साफ करने के 2 असरदार तरीके जानें। घर पर आसानी से अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक और फर्नीचर को दें नया जैसा लुक।
लकड़ी के फर्नीचर पर पानी का गिलास, गमला या किसी गीली चीज़ को लंबे समय तक रखने से सफेद या गहरे रंग के दाग पड़ जाते हैं। ये दाग फर्नीचर की खूबसूरती खराब कर देते हैं और कई बार सामान्य सफाई से भी नहीं निकलते। अच्छी बात यह है कि ऐसे दाग हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती। वेसलीन और ऑक्सैलिक एसिड की मदद से इन दागों को काफी हद तक कम या पूरी तरह हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं दोनों आसान तरीके।
तरीका 1- वेसलीन से हटाएं हल्के पानी के दाग
अगर दाग फर्नीचर पर हैं और बहुत पुराने नहीं हैं, तो वेसलीन का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकती है।
दाग वाली जगह पर अच्छी मात्रा में वेसलीन लगाएं और इसे लगभग 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे लकड़ी में जमी नमी धीरे-धीरे बाहर आने लगती है। अगले दिन एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा-सा सफेद सिरका लें और दाग वाली जगह को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। अंत में सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे हल्के सफेद पानी के निशान काफी कम हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Viral Laundry Hacks: कपड़ों रहेंगे हमेशा नए जैसे, वीडियो में देखें 4 लॉन्ड्री हैक्स, जानें कितने सही हैं?
तरीका 2: ऑक्सैलिक एसिड से हटाएं जिद्दी दाग
अगर पानी के दाग गहरे हैं और लकड़ी के अंदर तक पहुंच गए हैं, तो ऑक्सैलिक एसिड सफाई के लिए बेस्ट है।
ऑक्सैलिक एसिड को पानी में लगभग 10:1 के रेसियो में मिलाएं। इस घोल को केवल बिना पॉलिश वाली सतह पर ब्रश की मदद से लगाएं। इसे पूरी तरह सूखने दें। जरूरत पड़ने पर यही प्रोसेस दोबारा दोहराएं। आमतौर पर 2 से 3 बार लगाने पर अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। इसके बाद लकड़ी को अच्छी तरह साफ करके जरूरत हो तो दोबारा फिनिश या पॉलिश करें।
ध्यान रखने वाली बातें
ऑक्सैलिक एसिड का उपयोग करते समय गल्व्स पहनें और अच्छी हवा वाली जगह पर काम करें। पहले इसका एक कोनेमें टेस्ट जरूर करें। यदि लकड़ी पर पहले से वार्निश या पॉलिश है, तो इस तरीके का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना सही रहेगा।
FAQs
Q1. क्या वेसलीन से सभी पानी के दाग हट जाते हैं? हां, वेसलीन मुख्य रूप से हल्के और सतही सफेद पानी के दागों पर अधिक प्रभावी होती है।
Q2. क्या ऑक्सैलिक एसिड हर तरह की लकड़ी पर इस्तेमाल किया जा सकता है? इसे रॉ (बिना पॉलिश) लकड़ी पर इस्तेमाल करना चाहिए। पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना जरूरी है।
Q3. ऑक्सैलिक एसिड कितनी बार लगाना चाहिए? आमतौर पर 2 से 3 बार लगाने पर अच्छे रिजल्ट मिलते हैं, लेकिन दाग जिद्दी है तो ज्यादा बार साफ करा पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Natural Grease Remover: कीचन टाइल्स की चिपचिपाहट होगी मिनटों में खत्म, अपनाएं 10 इको-फ्रेंडली सॉलयुशन
