Silver Chain Anklet: 1 पीस सिल्वर चेन एंकलेट इन दिनों फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। इसका सिंपल और एलिगेंट डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। 

Anklet Designs: सिल्वर एंकलेट का फैशन कभी पुराना नहीं होता, लेकिन इन दिनों 1 पीस सिल्वर चेन एंकलेट खास तौर पर ट्रेंड में है। इसका मिनिमल और एलिगेंट लुक युवतियों को खूब पसंद आ रहा है। चाहे कैजुअल आउटफिट हो या ट्रेडिशनल ड्रेस, यह एंकलेट हर स्टाइल के साथ आसानी से मैच हो जाती है। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो इन 6 खूबसूरत डिजाइनों पर नजर डाल सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्लासिक सिंगल चेन डिजाइन

सिंपल और सदाबहार लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए क्लासिक सिंगल चेन एंकलेट बेहतरीन विकल्प है। इसकी पतली सिल्वर चेन पैरों को बेहद ग्रेसफुल लुक देती है। इसे रोजाना पहनना आसान होता है और यह वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर आउटफिट के साथ खूबसूरती से जचती है।

हार्ट चार्म सिल्वर एंकलेट

हार्ट चार्म वाली सिल्वर एंकलेट इन दिनों फैशन प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। चेन में लगा छोटा हार्ट पेंडेंट इसे खास और आकर्षक बनाता है। डेट, पार्टी या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान यह डिजाइन आपके लुक में एक स्टाइलिश टच जोड़ सकता है।

बीड्स डिटेलिंग वाली एंकलेट

अगर आप कुछ अलग और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो बीड्स डिटेलिंग वाली सिल्वर एंकलेट चुन सकती हैं। छोटे-छोटे सिल्वर बीड्स इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। यह डिजाइन पैरों को आकर्षक दिखाने के साथ-साथ मॉडर्न फैशन स्टेटमेंट भी बनाता है।

ये भी पढ़ें- एनिवर्सरी हो या बर्थडे, वाइफ के लिए परफेक्ट हैं ये मिनिमल डायमंड टॉप्स

स्टार चार्म एंकलेट

युवा लड़कियों के बीच स्टार चार्म डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहा है। सिल्वर चेन में लगे छोटे स्टार्स इसे ट्रेंडी और फैशनेबल लुक देते हैं। इसे जींस, ड्रेस या स्कर्ट के साथ पहनकर आप अपने कैजुअल लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं।

लेयर चेन पैटर्न

लेयर चेन डिजाइन वाली एंकलेट देखने में काफी रिच और आकर्षक लगती है। इसमें एक से अधिक पतली चेन का उपयोग किया जाता है, जो पैरों को खूबसूरत और प्रीमियम लुक देती हैं। यह डिजाइन खास मौकों और फेस्टिव आउटफिट्स के साथ शानदार दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें- 20 से 50 साल का फैशन फिक्स, बनवाएं मीडियम साइज 6 गोल्ड स्टड इयररिंग

घुंघरू डिटेल वाली सिल्वर एंकलेट

पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण चाहने वालों के लिए घुंघरू डिटेल वाली सिल्वर एंकलेट एक शानदार विकल्प है। इसमें लगे छोटे-छोटे घुंघरू इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। सूट, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।