Yellow Gold Tops Stud Medium Size Earrings: मीडियम साइज गोल्ड स्टड इयररिंग्स एक ऐसा इनवेस्टमेंट हैं जो कभी बेकार नहीं जाता। ये हर उम्र की महिलाओं पर सूट करते हैं, फैशन से बाहर नहीं होते और लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। ये 6 गोल्ड स्टड डिजाइन आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकते हैं।

ज्वेलरी का फैशन समय के साथ बदलता रहता है, लेकिन कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। गोल्ड स्टड इयररिंग्स उन्हीं में से एक हैं। ये छोटे होने के बावजूद चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं और हर उम्र की महिलाओं पर शानदार लगते हैं। खास बात यह है कि 20 साल की कॉलेज गर्ल से लेकर 50 साल की वर्किंग वूमन या हाउस वाइफ तक, हर कोई इन्हें आसानी से कैरी कर सकती है। अगर आप ऐसी ज्वेलरी की तलाश में हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट हो, तो मीडियम साइज गोल्ड स्टड इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यहां देखें 6 ऐसे डिजाइन, जो हर एज ग्रुप के फैशन को अपग्रेड कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल गोल्ड स्टड इयररिंग

फूलों से इंस्पायर डिजाइन कभी पुराने नहीं होते। फ्लोरल गोल्ड स्टड इयररिंग्स चेहरे को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देते हैं। इनका मीडियम साइज इन्हें डेली वियर और फेस्टिव दोनों मौकों के लिए उपयुक्त बनाता है। यदि आप सिंपल लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपकी कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। बहुत छोटे स्टड्स कई बार चेहरे पर उभरकर नहीं दिखते, जबकि बड़े इयररिंग्स रोजाना पहनने में अनकंफर्टेबल हो सकते हैं। मीडियम साइज स्टड्स इन दोनों के बीच का परफेक्ट बैलेंस हैं। 

और पढ़ें - 1 ग्राम गोल्ड काला क्यों पड़ता है? जानें जूलरी एक्सपर्ट क्या कहते हैं

राउंड डोम स्टड डिजाइन

राउंड डोम स्टड्स एक क्लासिक ऑप्शन हैं जो सालों से फैशन में बने हुए हैं। इनका स्मूद और पॉलिश्ड फिनिश हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। ऑफिस, पार्टी या फैमिली फंक्शन—हर जगह ये इयररिंग्स एक प्रीमियम और सॉफिस्टिकेटेड लुक देते हैं।

स्टोन वर्क गोल्ड स्टड

अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाले गोल्ड स्टड्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। छोटे डायमंड कट या अमेरिकन डायमंड स्टोन्स से सजे ये इयररिंग्स चेहरे पर एक खास चमक लाते हैं। मीडियम साइज होने के कारण ये ज्यादा भारी भी नहीं लगते और पूरे दिन आराम से पहने जा सकते हैं।

और पढ़ें - जिरकन स्टोन इयररिंग, 18Kt येलो गोल्ड में खरीदें 7 डायमंड डिजाइन

ज्योमेट्रिक पैटर्न स्टड

मॉडर्न फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले स्टड्स काफी ट्रेंडी हैं। स्क्वायर, हेक्सागन या एब्स्ट्रैक्ट शेप्स में बने ये इयररिंग्स एक कंटेम्पररी लुक देते हैं। वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक दिखाई देता है। 

लीफ मोटिफ गोल्ड स्टड

प्रकृति से प्रेरित लीफ डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनका यूनिक पैटर्न चेहरे को फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। खासकर 30 से 50 वर्ष की महिलाओं के बीच यह डिजाइन काफी फेमस है क्योंकि यह सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लगता है।

पर्ल कॉम्बिनेशन स्टड इयररिंग

गोल्ड और पर्ल का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल माना जाता है। मीडियम साइज पर्ल स्टड्स किसी भी साधारण आउटफिट को भी खास बना सकते हैं। चाहे साड़ी हो, सूट हो या फॉर्मल ड्रेस, ये इयररिंग्स हर लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह डिजाइन स्पेशली रूप से उन महिलाओं के लिए आइडियल है जो कम ज्वेलरी में भी ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं।