Jewellery styling tips: सिर्फ 5 मिनट में ज्वेलरी स्टाइलिंग करके अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाएं। जानें आउटफिट के हिसाब से नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स पहनने के आसान टिप्स।
पार्टी या किसी आउटिंग में जाने के लिए अगर आपने आउटफिट बहुत अच्छे पहने हैं लेकिन उसके साथ में ज्वेलरी का सिलेक्शन सही नहीं है, तो महंगी से महंगी ड्रेस फीकी लगेगी। सही ज्वेलरी सिलेक्शन सिंपल कपड़ों में भी जान डाल देता है। ज्वेलरी को सेलेक्ट करने से लगाकर पहनते समय कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए। अगर आप इन सब का ख्याल रखेंगे, तो 5 मिनट में ही ज्वेलरी पहनकर रेडी हो जाएंगी। जानते हैं कि कैसे ज्वेलरी स्टाइलिंग करें और अपने लुक को क्लासी बनाएं।
आउटफिट के हिसाब से ज्वेलरी सलेक्शन

ज्वेलरी स्टाइलिंग करते समय सबसे पहले आपको आउटफिट पर ध्यान देना होगा। अगर आपने हल्का आउटफिट या फिर कुर्ती पहनी है, तो उसके साथ छोटे झुमके और हल्के पेंडेंट वाली चेन बहुत अच्छी लगेगी। वहीं वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप मिनिमल गोल्ड या फिर सिल्वर ज्वेलरी चुन सकते हैं। हैवी एथेनिक ड्रेस के साथ आपके ऊपर स्टेटमेंट इयररिंग्स या चोकर बेहद खूबसूरत दिखेगा।
स्टेटमेंट पीस रखें ज्वेलरी बॉक्स में

आपके ज्वेलरी बॉक्स में एक स्टेटमेंट पीस जरूर होना चाहिए। यह स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके हाथों की रिंग हो सकती है या फिर कानों के बड़े झुमके या बालियां। अगर आप बड़े झुमके पहन रही हैं, तो नेकलेस न पहनें। अगर हाथ में बड़ी रिंग पहन रही हैं, तो बैंगल्स को स्किप कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक बैलेंस दिखेगा।
और पढ़ें: घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी ! देखें राजकोटी झालर के ट्रेंडी डिजाइन
ज्वेलरी लेयरिंग है जरूरी
आजकल ज्वेलरी लेयरिंग जेन जी के बीच में काफी पॉप्युलर है। आप दो से तीन पतली चेन को एक साथ पहन कर गॉर्जियस लुक रेडी कर सकती हैं। वहीं अलग-अलग बैगल्स को मिक्स करके पहने। उंगलियों में पतले रिंग्स पहन कर भी मॉडर्न लुक पा सकती हैं। यह काम 5 मिनट में आसानी से हो जाएगा।
मैचिंग नहीं है जरूरी

ज्वेलरी स्टाइलिंग करते समय एक्जेक्टली मैचिंग जरूरी नहीं है। अगर गोल्ड टोन ज्वेलरी पहन रही है, तो उसके साथ में आप कुंदन वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं। वही सिल्वर ज्वेलरी के साथ भी गोल्डन मिक्स मैच कैरी किया जा सकता है।
