सावन के त्योहारों और हरियाली उत्सव के लिए खास चांदबाली डिज़ाइन्स। गोल्ड, टेंपल जूलरी, आर्टिफिशियल और बंगाली पैटर्न में स्टाइलिश विकल्प।

सावन का महीना शुरु होने वाला है, और ये महीना पूरी तरह से महिलाओं के साज श्रृंगार को समर्पित है। इस महीने में तीज-त्यौहार पड़ते हैं, साथ ही महिलाएं भी अपनी टीम, परिवार और सहेलियों के साथ हरियाली उत्सव मनाती हैं। ऐसे में इस हरे भरे मौसम में आपके साज श्रृंगार के लिए हरी चूड़ी और साड़ी ही नहीं चांदबाली की कुछ शानदार डिजाइन भी लाए हैं। चांदबाली का ये पैटर्न बहुत प्यारा और यूनिक है, जिसे आप साड़ी सूट के साथ मैच कर चेहरे पर चार चांद लगा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोल्ड एंटीक चांदबाली

गोल्ड एंटीक चांदबाली की ये डिजाइन भी काफी स्टाइलिश और प्यारी है। अगर आपको सोने का चांदबाली इयररिंग चाहिए तो इस डिजाइन का रेफरेंस ले सकती हैं, ये डिजाइन बहुत प्यारा और मॉर्डन है जो एथनिक लुक के साथ काफी जचेगा। एक से डेढ़ तोले के अंदर ये चांदबाली की डिजाइन बन जाएगी और कान पर खूब जचेगी।

टेंपल जूलरी स्टाइल चांदबाली

चांदबाली डिजाइन में ये टेंपल जूलरी स्टाइल में ये पीस साउथ इंडिया में खूब पसंद किया जाता है। चांद बाली की इस खूबसूरत डिजाइन में आपको एंटीक और गोल्डन दोनों ही तरह के पॉलिश के ऑप्शन मिल जाएंगे। इस तरह के चांद बाली आपको फ्लिपकार्ट, अमेजन और मिशो में इसे 200 के अंदर में खरीद सकती हैं। ये जूलरी का पैटर्न सिल्क साड़ी के साथ काफी स्टाइलिश और रॉयल लगेगा।

आर्टिफिशियल चांदबाली

आर्टिफिशियल चांदबाली के इस डिजाइन में आपको तीन अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे। इसमें आपको दो अलग-अलग स्टोन के कलर और एक में खूबसूरत कारीगरी है। नग और मोती के काम के साथ ये डिजाइन बहुत स्टाइलिश है। आप इस चांदबाली को 150-200 रुपये के अंदर में खरीद सकते हैं। इसमें आपको कई और पैटर्न मिल जाएंगे, जिसे आप सावन के लिए ले सकती हैं।

बंगाली पैटर्न चांदबाली

बंगाली पैटर्न के इस डिजाइन में चांदबाली आपको बहुत यूनिक और स्टाइलिश लुक मिलने वाला है। बंगाली पैटर्न की कारीगरी अलग और बहुत खूबसूरत होती है, जो किसी भी जूलरी की सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा देती है। नॉर्थ इंडियन में लुक में अगर जूलरी चाहिए सबसे अलग और हटके तो आप इस तरह के बंगाली कारीगरी वाली चांद बाली ले सकती हैं।