10 Gram Colored Stone Work Silver Anklet Payal : कलर्ड स्टोन सिल्वर एंकलेट हर आउटफिट से मैच करने का एक स्टाइलिश सॉल्यूशन हैं। ये ट्रेडिशनल से लेकर कैजुअल लुक तक, हर मौके के लिए बेस्ट हैं और मैचिंग की चिंता खत्म करती हैं।

हर बार आउटफिट के साथ ज्वेलरी मैच करना आसान नहीं होता। खासकर जब बात एंकलेट (Anklet) की हो कभी कलर मैच नहीं होता, कभी डिजाइन भारी लगता है। ऐसे में कलर्ड स्टोन वर्क सिल्वर एंकलेट सेट (Stone Work Silver Anklet Set) आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन बन सकता है। ये एंकलेट न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक देती हैं बल्कि अलग-अलग कलर स्टोन के कारण लगभग हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं यानी अब मैचिंग की No चिकचिक! आज हम आपको बता रहे हैं 3 सदाबहार कलर्ड स्टोन सिल्वर एंकलेट डिजाइन, जिन्हें बनवाकर आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन को और स्टाइलिश बना सकती हैं।

मल्टीकलर स्टोन सिल्वर एंकलेट सेट

अगर आप एक ही एंकलेट से कई आउटफिट कवर करना चाहती हैं तो मल्टीकलर स्टोन सिल्वर एंकलेट सेट एकदम फायदे का सौदा है। इसमें रेड, ग्रीन, ब्लू जैसे मिक्स स्टोन्स वाली एंकलेट आपको मिल जाएंगी। ट्रेडिशनल और फ्यूजन दोनों लुक के लिए ये फिट रहती हैं। साथ ही फेस्टिव और डेली वियर दोनों में इस तरह की डिजाइंस काम आती हैं। यह सबसे प्रैक्टिकल और वर्सेटाइल ऑप्शन है।

और पढ़ें - स्वारोवस्की क्रिस्टल रिंग से करें GF को प्रपोज, सेम डायमंड सी चमकेगी

पेस्टल कलर स्टोन मिनिमल एंकलेट

कॉलेज, ऑफिस या कैज़ुअल आउटिंग के लिए पेस्टल कलर स्टोन मिनिमल एंकलेट बेस्ट हैं। सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है तो आपको पिंक, पीच, मिंट जैसे पेस्टल स्टोन्स में इनको जरूर लेना चाहिए। खास बात ये है कि इनका डिजाइन हल्का और कम्फर्टेबल रहता है। साथ ही ये वेस्टर्न और एथनिक दोनों के साथ मैच हो जाती हैं।

और पढ़ें - बिन चांदी होगी चांदी! खरीदें सिल्वर पॉलिश अफगानी इयररिंग

रॉयल टोन स्टोन हैवी एंकलेट डिजाइंस 

स्पेशल ओकेजन के लिए मरून, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू जैसे डीप कलर वाली रॉयल टोन स्टोन हैवी एंकलेट डिजाइंस बेस्ट हैं। ये थोड़ी हैवी वर्क डिजाइन में आती हैं। इसीलिए आप इनको शादी, फंक्शन, फेस्टिव में शान से पहन सकती हैं। इतना ही नहीं ये ट्रेडिशनल आउटफिट में रिच फिनिश देगी।

क्यों बनवाएं कलर्ड स्टोन सिल्वर एंकलेट

  • कई आउटफिट्स के साथ मैच हो जाती हैं
  • सिल्वर मेटल ड्यूरेबल और टाइमलेस
  • यूनिक और कस्टमाइज्ड लुक
  • रोज पहनने से लेकर फंक्शन तक यूजफुल