DIY Bangle Box Price: चूड़ी-कंगन के लिए स्टोरेज वाले डिब्बे की तलाश है तो थोड़ी सी मेहनत करते हुए घर पर कार्डबोर्ड, आइसक्रीम स्टिक, प्लास्टिक बॉक्स और वुडन पीस से नाएं स्टाइलिश चूड़ी-कंगन स्टोरेज बॉक्स। जानें 100 रुपये से कम में आसान और खूबसूरत बैंगल बॉक्स डिजाइन।
Bangle Box Designs: साड़ी हो या सूट महिलाएं हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए चूड़ी-कंगन पहनती हैं, लेकिन जब बात इन्हें रखने की आती है तो ये अलमारी या फिर ड्रेसिंग टेबल पर पड़े रहते हैं। सही केयर मिलने पर कई बार मेटल ब्रास चूड़ियों का रंग भी उतर जाता है। बाजार से बैंगल स्टोरेज बॉक्स खरीदने जाओ तो ये 500-100रु. के नीचे मिलता। ऐसे में हम लेकर आए हैं 100रु. में सस्ता जुगाड़, जहां आप घर में मौजूद चीजों से कमाल का बॉक्स बना सकती हैं, यहां देखें ऐसे ही कुछ आइडियाज जो काम आसान करेंगे।


कार्डबोर्ड बैंगल बॉक्स
मजबूत और सुंदरत बैंगल बॉक्स बनाने के लिए कार्डबोर्ड का टुकड़ा लें, यदि ये नहीं है तो जूते या मिठाई का डिब्बा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सजाने के लिए साटन फैब्रिक, चौड़ी गोटा-पट्टी लेस, मोती वाली लड़ियां और ग्लू गन पास में रखें।
- कार्डबोर्ड को मन पसंदीदा डिजाइन में काटकर फैब्रिक से कवर कर दें
- बॉक्स के चारों तरफ गोटा-पट्टी वाली लेस चिपकाएं
- डिब्बे के किनारों पर मोती चेन की लड़ियां लगाएं
- अंदर की तरफ गट्टे को मोड़कर लगाएं ताकि उसमें चूड़ियां रखी जा सके
आइस्क्रीम स्टिक बैंगल स्टोरेज
आइस्क्रीम स्टिक से Bridal Bangle Box बना सकती हैं। इसके लिए ढेर सारी लकड़ी की स्टिक, दफ्ती, अप्रेलिक कलर, सफेद मोती, डेकोरेटिव फूल और फेविकोल लें।
- 4-4 स्टिक को आप जोड़कर चौकोर फ्रेम बनाएं, ऐसे कई फ्रेम बनाकर एक-दूसरे के ऊपर रख दें, ताकि गहराई बनी रहे
- ढक्कन के लिए कार्डबोर्ड को थोड़ा सेमी-सर्किल डिजाइन में काटें, सभी को पेंट कर लें
- किनारों पर मोती- बीच में रिबन लगाएं, बस आपका बैंगल बॉक्स तैयार है।
ये भी पढ़ें- Shuttlecock Makeover: 10 रु. की शटलकॉक से होम डेकोर, घर पर बनाएं खूबसूरत DIY आइटम
बास्केट स्टाइल बैंगल बॉक्स
अगर आपके पास बड़ा सा बॉक्स रखने का स्पेस नहीं है तो कार्डबोर्ड से बास्केट बैंगल बॉक्स बनाएं। इसके लिए कार्डबोर्ड, पीली ग्लिटर फेम शीट, पुरानी सीडी, स्टोन वाली लेस, मोती और ग्लू गन की जरूरत होगी।
- कार्डबोर्ड को काटकर बेस तैयार करें
- ग्लू गन से सीडी चिपकाकर सुरक्षित करें
- लंबा गोल कार्डबोर्ड काटकर बेस पर लगा दें
- सजाने के लिए ग्टिलर फेम शीट यूज करें
- ऊपर से हैंडल बनाते हुए शीट और मोतियों से सजाएं

ये भी पढ़ें- New False Ceiling Design: प्रीमियम फिनिश का नूरानी जादू, जाल वर्क फॉल सीलिंग डिजाइन
वुडन बैंगल बॉक्स
ज्यादा मेहनत और दिमाग नहीं लगाना चाहती हैं तो लकड़ी के टुकड़ों से भी शानदार बॉक्स बना सकती हैं। बेस तैयार करने के लिए लकड़ी के चौड़े टुकड़े रखें। अब साइड में सिंपल सा शेप बेस्ड वुडन ब्लॉक ग्लू गन से जोड़ दें। इनमें दोनों ओर छेद करें और रॉड लगा दें। वैसे तो ये काफी सोबर है आप चाहे तो कलर पेंट से वर्निश कर सकती हैं।
प्लास्टिक बैंगल बॉक्स
यह अभी तक का सबसे आसान DIY Bangle Box है। इसे बनाने के लिए बड़े से प्लास्टिक डिब्बे की जरूरत होगी, जिसे 30-40रु. तक खरीदा जा सकता है। इसमें गट्टे या PVC पाइप से रॉड बनाएं और प्लास्टिक बॉक्स के किनारों पर फोम की हेल्प से चिपका दें। अटैच करने और मजबूती के लिए ग्लू गन का इस्तेमाल करें। चूड़ी-कंगन को पाइप में डालकर स्टोर करें। इसे आप आसानी से अलमारी या ड्रेसिंग टेबल में रख सकती हैं।
