DIY fancy garba payal: नवरात्रि गरबा के लिए घर पर ही रंगबिरंगे ऊन के धागों, लेस, कौड़ी और टैसल से खूबसूरत DIY पायल बनाएं। आसान ट्रिक से तैयार करें स्टाइलिश और ट्रेंडी गरबा पायल।

Navratri Payal Idea For Girls: नवरात्रि गरबा के लिए महिलाओं ने तैयारी करना शुरू कर दी है। खूबसूरत चनिया चोली से लगाकर फैंसी ज्वेलरी तक की खरीदारी शुरू हो गई है। अगर अब तक आपने गरबा के लिए पायल नहीं खरीदी है, तो आप फैंसी धागों से बनी पायल घर पर ही बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे सिंपल ट्रिक की मदद से घर में ही गरबा के लिए पायल तैयार की जा सकती हैं।

YouTube video player

गरबा पायल बनाने के लिए सामग्री

गरबा पायल बनाने के लिए आपको महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। सस्ते सामान खरीद कर भी आप आसानी से घर में पायल बना सकती हैं।

  • ऊन के रंगबिरंगे 4 रंग के धागे
  • लेस पसंदीदा
  • टैसल लटकन
  • कौड़ी
  • सजावट के लिए मिरर
  • हुक

और पढ़ें: नवरात्रि में कम दाम में जम जाएगा रंग! खरीदें 200 के अंदर सौम्या टंडन से 4 इयररिंग्स

DIY गरबा पायल बनाने के सिंपल स्टेप्स

  1. पायल तैयार करने के लिए आप तीन से चार रंगों के वूलन धागे लें और उन्हें आपस में मिलाकर एक हुक की मदद से बांध लें। अब आपको इन धागों को मिलाकर खूबसूरत सी ब्रेड तैयार करनी है। ब्रेड बनाने के बाद आखिरी में उसे रंगीन धागे की मदद से बांध दें ताकि यह ना खुले। अब धागे के दूसरे छोर में भी आपको हुक लगना है।
  2. जब ऊनी धागों की ब्रेड तैयार हो जाए, तो आप इसमें अपने पसंद की लेस लगा सकती हैं। लेस को जोड़ने के लिए आप सुई धागे की मदद ले सकती हैं और मजबूती के लिए इसमें ग्लू भी लगाएं।
  3. पायल बनाते समय आप अपने पसंद के हिसाब की लटकन इसमें ऐड कर सकते हैं। गरबा पायल में कौड़ी लटकन पसंद की जाती है। कौड़ी लटकन को सुई धागे की मदद से लेस में लगा दें। आप चाहे तो रंग-बिरंगी टैसल लटकन का इस्तेमाल भी पायल में कर सकते हैं। 
  4. पायल बनाने से पहले अपने पैर की माप जरूर ले लें। अगर माप गलत होगी, तो पायल छोटी या फिर बड़ी बन जाएगी। आप माप के बाद ही धागों की कटिंग करें।
  5. आप पायल हुक खरीदते समय उसमें घुंगरू डिजाइन का चयन करें। ये देखने में अच्छी लगती हैं और आपकी पायल को खूबसूरत दिखाएंगी।

और पढ़ें: Garba Night 2025: गरबा पार्टी में दिखना है खास? पहनें कलीदार लहंगा की लेटेस्ट डिजाइन