- Home
- Lifestyle
- jewellery
- सिंपल नहीं फैंसी हेयर जूड़ा पिन से सजाएं बाल, गोल्ड प्लेटेड से लेकर कुंदन डिजाइन हैं खास
सिंपल नहीं फैंसी हेयर जूड़ा पिन से सजाएं बाल, गोल्ड प्लेटेड से लेकर कुंदन डिजाइन हैं खास
Fancy hair bun pins: सिंपल हेयर जूड़े को फैंसी और स्टाइलिश लुक देने के लिए ट्राई करें हैवी मेटल, कुंदन, कॉइन, घुंघरू और लटकन वाली जूड़ा पिन। जानें खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज से बाल सजाने के आसान तरीके।

क्ववाइन हेयर पिन डिजाइन
अगर आप जुड़ा बनाते समय अपने बालों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सिंपल हेयर पिन की बजाय स्टाइलिश या फैंसी हेयर पिन खरीदें। इसमें आपको एक नहीं बल्कि कई डिजाइन मिल जाएंगे।

कुंदन फ्लोरल हेयर बन पिन
आजकल कॉइन और घुंघरू डिजाइन की हेयर पिन खूब पसंद की जा रही है। ऐसी हेयर पिन को आप कुंदन से लगाकर फ्लोरल डिजाइन में खरीद सकते हैं। सिंपल सेंटर पार्ट हेयर बन में ये पिन लगाएं।
मेटल हैवी स्टेटमेंट जूड़ा पिन
पहले ब्रेड बनाएं और उससे जूड़ा बनाएं। अब हैवी मेटल जूड़ा पिन को अपनी पसंदीदा जगह पर आप लगा सकती हैं। मैटर हैवी स्टेटमेंट जूड़ा पिन को बीच में लगाया जाता है। यह काफी हैवी होती है और दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है। इसे आसानी से बालों में लगाया जा सकता है।
लटकन जूड़ा पिन
अगर किसी खास फंक्शन में जा रही हैं, तो आप लटकन जूड़ा पिन से हाथ सजा सकती हैं। ऐसी पिन को बालों में लटकाकर जूड़ा को हैवी लुक दें। आप टैसल लटकन वाली पिन को बालों में लगाएं और लहंगा, साड़ी के लुक को गॉर्जियस दिखाएं।
और पढ़ें: नोरा फतेही की तरह 5 मिनट में रेडी करें सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ ब्लू स्मोकी आई लुक